{"_id":"58090fc44f1c1b672c705519","slug":"people-protest-burnt-statue-road-jam-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के पक्ष और विपक्ष में सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के पक्ष और विपक्ष में सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में वीरवार का दिन धरने-प्रदर्शनों के नाम रहा। सुबह जाट समाज के युवकों ने सांसद पर स्याही फेंकने वाले युवकों पर धारा 307 लगाए जाने के विरोध में करनाल रोड पर प्रदर्शन किया और पिहोवा चौक पर कुछ देर जाम भी लगाया। वहीं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले लोगों ने सांसद के पक्ष में प्रदर्शन कर सांसद राजकुमार सैनी को जेड सुरक्षा देेने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। तीसरे प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी एवं पंजाबी समाज के लोगों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का पुतला जलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने की निंदा की।
धारा 307 लगाने के विरोध में जाट समाज के युवकों ने किया प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने वाले पांच युवकों पर धारा 307 के विरोध में जाट समुदाय के युवाओं ने वीरवार को करनाल रोड पर प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए पिहोवा चौक पर जाम भी लगाया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने सांसद सैनी पर आपसी भाईचारा खराब करने का आरोप लगाकर उन पर केस दर्ज करने की मांग की। युवक नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान जाट नेता धर्मपाल और सुभाष बड़सीकरी भी वहां पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जाट युवा नेता ने कहा कि स्याही फेंकने वाले जाट युवाओं पर विभिन्न धाराएं लगाकर जेल में भेज दिया गया लेकिन उन युवाओं से जिन लोगों ने मारपीट की उन पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। धर्मपाल छौत ने कहा कि सांसद ने समाज में 35 बिरादरी और एक बिरादरी का नारा दिया है। जिससे यह जाहिर है कि उन्होंने सांसद की गरिमा को तोड़ने के साथ ही समाज को तोड़ने का भी काम किया है। इस मौके पर अशोक गढ़ी, रामनिवास, बुगा गढ़ी, संदीप , रामेश्वर, मल्लू बालू सहित सैकड़ों जाट युवा मौजूद रहे।
जाट नेताओं के अह्वान पर खोला जाम
जब जाट युवा चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां मौके पर जाट नेता धर्मपाल छौत, सुभाष बड़सीकरी और रामेश्वर पंहुचे। वहां उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उन्होंने प्रदर्शन कर लिया है अब वह 25 अक्तूबर को जाट समाज के लोगों को एकत्रित करके शहर में एक विशाल प्रदर्शन करेंगे। जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
सैनी पर हमला, देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा पर हमला -आर्य
लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने सांसद राजकुमार सैनी को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग को लेकर छछरौली के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और डीसी रविप्रकाश गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। मंच के सदस्य जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और वहां एक बैठक की। जिसके बाद पूर्व विधायक की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक से होकर लघु सचिवालय पहुंचे। इस मौके पर मुख्य रूप से मंच के प्रदेश सह-संयोजक प्रजापति हनुमान वर्मा उपस्थित रहेे। रोशन लाल आर्य ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी पर हमला एक योजना बनाकर किया गया है, जिससे यह मालूम होता है कि इस हमले के पीछे जरूर एक बड़ी साजिश रचि गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले युवक आम युवक या छात्र नहीं बल्कि इनके खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी युवकों ने एक साल में 19 से 21 मोबाइल बदले हैं। इससे साफ जाहिर है कि इन युवकों को उकसाने के पीछे अवश्य ही विशेष जाति के नेताओं का हाथ है। अब वही लोग इन युवकों को बचाने के लिए छटपटा रहे हैं, ताकि पुलिस पूछताछ में इन लोगों का नाम सामने न आ जाए। आर्य ने कहा कि सांसद पर हमला, देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा पर हमला है। इस मौके पर श्याम मांडी, राजीव राणा, सत्यवान कश्यप सिरसल, बलकार गोलन, संदीप सैनी, टेकचंद सैनी, इंद्र कंबोज, अरुण राणा, देवराणा पाडला, राममेहर शर्मा, मांगे राम, तरसेम सैनी, महेंद्र कश्यप, चतर सिंह कश्यप, राकेश आर्य, राजकुमार जांगड़ा, संजय सैनी, बलजीत पंचाल, ओमप्रकाश मीरा, अमित बढ़सीकरी, महेंद्र बालू, गुरमेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा व पंजाबी समाज के लोगों ने फूंका सांसद दीपेंद्र हुड्डा का पुतला
पंजाबी महासभा सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने काग्रेंस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की बयान के खिलाफ रोष प्रकट किया और सांसद का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं व सभा के नेताओं ने कहा कि रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिह हुड्डा द्वारा कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जो असहनीय है। प्रदर्शन से पहले सभी लोग जवाहर पार्क से सांसद दीपेंद्र की शवयात्रा निकालते हुए नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने रोष स्वरूप पुतला जलाया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद के बयान का 36 बिरादरियों में रोष है, कांग्रेस के नेता एक बिरादरी के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद की भाषा संयम से भरी होनी चाहिए क्योंकि वह एक मुख्यमंत्री के बेटे हैं। राव ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश की कमान संभाली है उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही। वे हमेशा 36 बिरादरी की भलाई के बारे में सोचते है। पंजाबी समाज के नेता ओपी बजाज, अनिल, पंजाबी सभा जिलाध्यक्ष प्रदर्शन परूथी, अमरजीत छाबड़ा, अभय मलिक ने कहा कि सांसद एक जिम्मेवार पद पर बैठे हैं उन्हें कम से कम उनके पद की मर्यादा का ख्याल रखकर मंच पर भाषण देने चाहिए। इस अवसर पर विनोद सोनी, ओपी बजाज, सतीश सोनी, अशोक अरोड़ा, वीरेंद्र, काका सचदेवा, अशोक भारती, सुभाष चुघ, दीपक सचदेवा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।