{"_id":"62e2f071b01bbc3729226a85","slug":"people-of-the-city-will-get-relief-from-sewerage-overflow-kaithal-news-knl116130597","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के लोगों को सीवरेज ओवर फ्लो से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के लोगों को सीवरेज ओवर फ्लो से मिलेगी निजात
विज्ञापन
09-कैथल। सीवरेज मशीन के उद्घाटन के कार्यक्रम में मौजूद विधायक लीला राम, नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग व पार
- फोटो : Kaithal
कैथल। चंदाना गेट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को विधायक लीलाराम ने कैथल शहर में सीवर क्लीन मशीन का शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि कैथल शहर में सीवरेज ओवर फ्लो की बहुत समस्या रहती है, हर दिन कभी किसी कॉलोनी में तो कभी किसी कॉलोनी में वार्ड वासियों व शहर वासियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग ने 40 लाख रुपये की एक मशीन मंगवाई गई है, जो बहुत कम समय में अधिक काम करके सीवरेज सफाई का काम करेगी।
विधायक लीला राम ने बताया कि इस मशीन के आने से अब सफाई कर्मियों को सीवरेज में उतरने की जरूरत नहीं होगी। बाहर से ही पाइप के द्वारा सीवरेज की सफाई की जाएगी। अब सफाई कर्मियों को सीवरेज सफाई के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से भी मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के जिस भी वार्ड में कोई समस्या आएगी, यह मशीन वहां पहुंचकर लोगों को राहत दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कैथल शहर में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है क्योंकि कैथल शहर में डबल इंजन की सरकार बन चुकी है, जिसका परिणाम यह है कि अब लोगों के सभी कामों को पूरा किया जाएगा।
कैथल नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में विकास कार्यों में काई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक लीला राम के मार्गदर्शन में शहर में चाहे सीवरेज की समस्या हो, पेयजल की समस्या हो या कोई अन्य समस्या, सभी का समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिल्ला, सुरेश गर्ग नौच, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, एसडीओ सतपाल रोज, जेई रवि पूनिया, अरविंद, पार्षद लीलू सैनी, पार्षद रामफल सैनी, पार्षद राज सैनी, पार्षद रिंकू सैनी, पूर्व पार्षद गोपाल सैनी, काला सांघन, जग्गा सैनी, विजय सैनी, कुशलपाल सैन, सत्यवान माजरा, बाबू राम शर्मा, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।