{"_id":"6788120ed4951d4ff6052909","slug":"people-of-siwan-troubled-by-unannounced-power-cuts-kaithal-news-c-18-1-knl1004-561408-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली केे अघोषित कटों से सीवन के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली केे अघोषित कटों से सीवन के लोग परेशान
Thu, 16 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। बिजली के अघोषित कटों से सीवन के लोग परेशान हैं। मंगलवार और बुधवार को बिजली कटौती से लोग आजिज आ गए। नाराज लोगों ने हालात में सुधार न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
लोगों ने बताया कि दो दिनों से सुबह ही बिजली गुल हो जाती है और पूरा दिन नहीं आती है। बिजली से चलने वाले कारोबार ठप हो गए हैं। खराद, बिजली के सामान की दुकानें, फोटोस्टेट व अन्य दुकानों के दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं और पूरा दिन बिजली का इंतजार करते रहते हैं। घरों में भी बिजली न होने के कारण फ्रिजों में रखा सामान तक खराब हो जाता है। इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
नगर निवासी रमेश, विक्की, विजय, अशोक, राजेश, नरेंद्र व अन्य का कहना है कि सर्दी के मौसम में भी बिजली की इतनी किल्लत है कि पूरा दिन लाइट के दर्शन नहीं होते हैं तो गर्मी में क्या हाल होगा। पहले तो बिजली के कट लगते थे, लेकिन अब तो पूरा दिन ही बिजली नहीं आती है। इतने लंबे कटों के कारण नगर निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर ः नगर निवासियों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। सर्दी अधिक है और बच्चे दिन भर घर से नहीं निकल पाते हैं। लाइट न आने के कारण घरों में अंधेरा रहता है और इन्वर्टर भी डाउन हो जाते हैं। इस समय बच्चों के प्री बोर्ड के पेपर चल रहे हैं और आगे बोर्ड के पेपर आने वाले हैं। इस कारण से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
नगर निवासियों का कहना है कि जब विभाग शिकायत के लिए फोन करते हैं या वहां जा कर बात करते हैं तो विभाग के कर्मचारियों का एक रटा रटाया जवाब मिलता है कि काम चल रहा है और इसके लिए परमिट लिया गया है। जैसे ही काम खत्म होगा लाइट आ जाएगी। नगर निवासियों का कहना है कि जल्द बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी ओर इस संबंध में एसडीओ आशीष का कहना था कि मौसम की वजह से दिक्कत है। वीरवार को व्यवस्था सुधर जाएगी।