फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People of Punjab will benefit from construction of medical college in Kaithal, Hospital built with 500 beds

Kaithal: मेडिकल कॉलेज बनने से पंजाब के लोगों को होगा लाभ; 500 बेड का बनेगा अस्पताल, मिलेगी 100 MBBS सीटें

Tue, 17 Oct 2023 09:10 AM IST
नवीन दलाल कमल बहल, कैथल (हरियाणा)
कमल बहल, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Oct 2023 09:10 AM IST
सार

कैथल के सांपनखेड़ी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद जींद, कुरुक्षेत्र और पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी और पातड़ा क्षेत्र के लोगों भी इसका खूब फायदा मिलने वाला है। इस समय जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का काफी अभाव है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या डॉक्टरों का न होना है।

विज्ञापन
People of Punjab will benefit from construction of medical college in Kaithal, Hospital built with 500 beds
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में मेडिकल कॉलेज कैथल में बनने से जिले के साथ पड़ोसी जिलों व पंजाब के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस समय पास के जिला करनाल को छोड़कर अन्य किसी भी पड़ोसी जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है। सांपनखेड़ी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद जींद, कुरुक्षेत्र और पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी और पातड़ा क्षेत्र के लोगों भी इसका खूब फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन


100 एमबीबीएस सीटें मिलने के बाद जिले के बच्चे बन पाएंगे डॉक्टर
गौरतलब है कि इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां पर 100 एमबीबीएस सीटें मिलने के बाद जिले के बच्चे डॉक्टर बन पाएंगे। सांपन खेड़ी गांव में सोमवार को 20 एकड़ भूमि पर 950 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन करके मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसका निर्माण कार्य अगले ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का है अभाव
गौरतलब है इस समय जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का काफी अभाव है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या डॉक्टरों का न होना है। यहां पर स्वीकृत 56 में से महज 24 पदों पर ही डॉक्टर कार्यरत हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर इलाज यहां नहीं मिल पाता है। जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि मेडिकल कॉलेज में ही 500 बेड का अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल के बनने के बाद यहां पर एक साथ काफी संख्या में लोग अपना इलाज करवाने के लिए आ सकेंगे। जबकि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अस्पताल में ही अपनी बेहतर सेवाएं देकर जनता की सेवा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम मनोहर के अनुसार

मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले नवरात्र पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अंबाला छावनी और दूसरे नवरात्र पर भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सौगात दी है। इस कॉलेज और अस्पताल से हरियाणा ही नहीं आस-पास के राज्यों को फायदा मिलेगा। इस कालेज के निर्माण की घोषणा करनाल में 11 दिसंबर 2022 को हुए ब्राह्मण महाकुंभ में की गई थी।

कहा कि पिछली सरकारों ने वर्ष 2014 से पहले छह मेडिकल कॉलेज बनाए थे और जिसमें एमबीबीएस की 700 सीटें थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज है और 2185 एमबीबीएस की सीटें है। आने वाले समय में फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, पलवल सहित आठ नए मेडिकल कालेज स्थापित किए जाएंगे और आगामी चार सालों में एमबीबीएस की सीटें पांच गुना बढ़कर 3500 हो जाएंगी।

प्रदेश सरकार मेडिकल ढांचे पर फोकस करने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति भी जागरूक कर रही है। इसके लिए गांव-गांव में व्यायामशालाएं और वेलनेस सेंटर बनाएं जा रहे है। इन वेलनेस सेंटरों में आयुर्वेदिक सेवाओं के साथ-साथ डायटिशियन की व्यवस्था की जाएगी। यह डायटिशियन लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति और खान-पान के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा आज खेलों के क्षेत्र में हरियाणा बहुत आगे बढ़ा है अभी हाल में ही एशियन खेलों में 40 फीसदी मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed