फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People of Jat community from 130 countries will gather in Jaipur on 18th

Kaithal News: जयपुर में 18 को जुटेंगे 130 देशों के जाट समाज के लोग

Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
People of Jat community from 130 countries will gather in Jaipur on 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के निजी होटल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के कार्यक्रम को लेकर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जानकारी दी गई कि जयपुर में 18 मई को 130 देशों के जाट समाज के लोग जुटेंगे।

कार्यक्रम में हरियाणा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही जैलदार के अध्यक्ष बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी को राष्ट्रीय संयोजक व भवानी सिंह किरमारा को हरियाणा का प्रदेश संयोजक बनाया गया। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद महिला विंग का विस्तार करते हुए रूपल चौधरी को राष्ट्रीय संयोजक सुमन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति दहिया व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अचला सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने कहा कि लगातार देशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है और समाज के मजबूत लोगों को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में विभिन्न जिलों से आए अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा प्रतिनिधियों और समुदाय के वरिष्ठजनों ने भाग लिया। सभी ने संगठन की भावी योजनाओं की चर्चा की।

सुरेश सिरोही जैलदार ने कहा कि यह पद मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्प है हरियाणा के जाट समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के लिए समर्पित कार्य करने का। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि हर वर्ग की भागीदारी से हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।


इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नवीन नैन भालसी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक रूपल चौधरी, महिला विंग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष अचला सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन चौधरी, महिला विंग हरियाणा की अध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति दहिया, हरियाणा के प्रदेश संयोजक भवानी सिंह किरमारा, राष्ट्रीय महासचिव मनोज चहल, युवा नेता रमेश जाजुंदा राजस्थान, अमृतलाल नांदल, डॉ. अश्विनी गोयत राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रवीन जागलान युवराज अध्यक्ष पानीपत। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित और सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed