फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People need permanent relief, not elections: Hooda

जनता को चुनावी नहीं, स्थाई राहत की दरकार-हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
People need permanent relief, not elections: Hooda
पूंडरी। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा पूंडरी बस स्टैंड के सामने युवा कांग्रेस हरियाणा प्रदेश सचिव हर्ष गुर्जर ढांड से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश और प्रदेश का हाल बुरा कर दिया है और यह सरकार अब जनता की कसौटी पर अपना विश्वास खो चुकी है। कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यक्रम आयोजक युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव हर्ष गुर्जर को जन्मदिन की भी बधाई दी। युवाओं ने सांसद का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जनसभा में भारी भीड़ से उत्साहित दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हर्ष गुर्जर की पीठ थपथपाई और इसी प्रकार युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। हर्ष गुर्जर ने कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा को सम्राट मिहिर भोज का चित्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अगर सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की तो उसके खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। सरकार जनता को चुनावी नहीं बल्कि स्थाई राहत दे। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि केंद्र की बीजेपी व प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार को जनता की हालत पर तरस खाना चाहिए। उन्होंने लोगों को 13 तारीख को कुरुक्षेत्र में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का न्यौता दिया। सांसद दीपेंद्र ने यहां पेट्रोलियम पदार्थों के ऊंचे दामों, भयंकर महंगाई और रिकॉर्ड बेरोजगारी पर गहरी चिंता जाहिर की। सांसद ने यूक्रेन से वापस आए मेडिकल छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार से तत्परता बरतने की भी अपील की है। उन्होंने कहा इन विद्यार्थियों के कोर्स में किसी भी तरह का अंतराल नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद पूंडरी में पंडित कंवरपाल करोड़ा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत भी की। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जड़ौला, कंवरपाल करोड़ा, सुनीता बत्तान, प्रदीप चौधरी पूंडरी, शेखर डूलियाणी, शोकी म्योली, अमन टीक, कुलदीप टीक, सतीश गुर्जर, संदीप गुर्जर, कुलदीप जाट, संजू गुर्जर, धर्मा डूलियाणी, राहुल खटाना, गौरव ढांड, अल्लू ढांड, रजत ढांड, अंकुश गुर्जर, जीता गुर्जर, बिंद्र गुर्जर, अनिल गुर्जर, कालू म्योली, संदीप गोनू सहित भारी संख्या में युवा, कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed