फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People faced problems due to mud and water filled in the streets of ward number eight and seven

Kaithal News: वार्ड नंबर आठ व सात की गली में भरे कीचड़ व पानी के कारण लोगों को हुई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
People faced problems due to mud and water filled in the streets of ward number eight and seven
राजौंद। नगर के वार्ड नंबर आठ व सात की गली में भरे कीचड़ व पानी के कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई। इसी गली पर धार्मिक स्थल प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर स्थापित है जहां भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। लेकिन शुक्रवार सुबह से हो रही बरसात से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हुई। बरसात से सड़क पर पानी व कीचड़ भर गया। जिससे श्रद्धालुओं का गली से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि पेगा मार्ग पर नए जल घर के निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां पर पिछले लगभग एक साल से डंपरों द्वारा मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है। यह ओवरलोडिंग डंपर इसी गली से निकलते हैं जिससे दुर्गा मंदिर को जाने वाली इस गली को पूरी तरह तहस नहस करके रख दीया। पिछले लंबे समय से इस गली में खाली निकलना भी मुश्किल बना हुआ है। डंपरों के कारण गली पूरी तरह टूट चुकी है।
विज्ञापन

पानी निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। शुक्रवार को तो लोगों के वाहन भी घरों में खड़े रहे। पिछले लंबे समय से वार्ड के लोग मांग कर रहे हैं कि इस गली के लिए कोई कदम उठाया जाए लेकिन ठेकेदार की लापरवाही व प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा इन वार्ड के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई वाहन चालक अपने वाहन भी तुड़वा चुके हैं। कुछ दिन पहले इस गली में मिट्टी डालने से यहां समस्या और भी गंभीर हो गई। बरसात से कच्ची मिट्टी पूरी तरह सड़क पर फैल गई जिससे कोई भी गली से नहीं निकल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed