फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People expressed anger over drinking water problem in Rajound

Kaithal News: राजौंद में पेयजल समस्या पर लोगों ने जताया रोष

Fri, 24 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
People expressed anger over drinking water problem in Rajound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था न होने से दुकानदारों में रोष है। उनका कहना है कि कई वर्षों से संकट है और गर्मी में परेशानी बढ़ जाती है।

नगर निवासी रामफल, सुरजीत, बलजीत, विनोद, वीरू जांगड़ा, चंद्रभान, सतवीर, लकी राणा ने बताया कि बाजार में पीने की पानी की कोई भी व्यवस्था नही है। बताया कि वे प्रशासन को भी अवगत करवा चुके है, लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा। गर्मी के इस मौसम में पानी के बिना एक पल भी नही रहा जाता, हालांकि सीमेंट की टंकी बनवाई हुई है, जिसका पानी गर्मी के कारण गर्म हो जाता है, जो पीने लायक नहीं रहता। ऐसे में दुकानदारों को पूरा दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। सुबह दस बजते ही भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी व उमस से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा गर्मी होने के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। अधिक गर्मी के चलते लोगों का बार-बार गला सूख रहा है। इसकी वजह से थोड़ी-थोड़ी देर में प्यास लग रही है।


अब तक तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, मगर अब तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसकी वजह से

कई लोगों को घबराहट, चक्कर आने, सिर दर्द व उल्टी-दस्त, जुकाम की समस्या बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed