फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People displayed their enthusiasm while holding the Tricolour.

Kaithal News: हाथों में तिंरगा लेकर लोगों ने दिखाया जोश

Thu, 13 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
People displayed their enthusiasm while holding the Tricolour.
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी व कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। आजादी माह के तहत बुधवार को शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। अनाज मंडी से महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन तक करीब साढ़े चार किलोमीटर मार्ग तिरंगों से सराबोर रहा। देशभक्ति के तरानों के बीच लोग कदम से कदम मिलाकर यात्रा में शामिल हुए। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग से तिरंगा यात्रा निकली गई। इस दौरान देशभक्ति के नारों से गांव गूंज उठा।
कलायत में यात्रा के संयोजन की कमान पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने संभाली। उन्होंने भाजपा प्रांतीय सचिव एवं जिला प्रभारी अमरपाल राणा के साथ अनाज मंडी से यात्रा को रवाना किया। खुली जीप में कमलेश ढांडा, अमरपाल राणा, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रवींद्र धीमान सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के अलावा आसपास के गांवों से पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा कलायत राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में जिला सचिव अजय प्रताप राणा,रमेश ढूंढवा, सचिन शर्मा, अजीत चहल, राकेश मलिक, राहुल राणा, जिला आईटी प्रमुख लोकेश राणा, राममेहर शर्मा, पूर्व मंडी प्रधान बृजेंद्र सहारण शामिल रहे।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में देशभक्ति और जन-जागरूकता के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। प्राचार्य संजीव कुमार ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और एकता का प्रतीक है। शारीरिक शिक्षा अधिकारी अनूप धीमान ने यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा गांव की मुख्य गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। इस मौके पर नीतू गर्ग, यतेंद्र, सिल्की रानी, डिंपल, राम कुमार, नीलम रानी, दीपक और रणदीप सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।

चीका में भी तिरंगा यात्रा देशभक्ति का दिया संदेश
गुहला-चीका। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से चीका में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना है।
यात्रा में ग्रामीणों, शहरवासियों, महिलाओं, सफाई कर्मचारियों, बच्चों, खिलाड़ियों और आशा वर्करों ने भाग लिया। ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बीडीपीओ कार्यालय से शुरू होकर शहीद उधम सिंह चौक, सेक्टर, बिजली विभाग कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय डीएवी कॉलेज से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संवाद


हर घर तिरंगा अभियान में जिला वासी तिरंगे के साथ फोटो अथवा सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करें। संबंधित व्यक्ति के नाम से डिजिटल हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। नागरिक इस प्रमाण पत्र को पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करें। इसके लिए पोर्टल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और स्थान जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होती हैं। इसके बाद तिरंगे के साथ ली गई अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड होते ही डिजिटल प्रमाण पत्र जनरेट हो जाएगा, जिसे नागरिक डाउनलोड कर सकते हैं। -अपराजिता, उपायुक्त

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी व कर्मचारी। विज्ञप्ति

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी व कर्मचारी। विज्ञप्ति

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी व कर्मचारी। विज्ञप्ति

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी व कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed