फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People coming from abroad will be monitored

Kaithal News: विदेश से आने वाले लोगों पर रखी जाएगी नजर

Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
People coming from abroad will be monitored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोरोना की आहट के मध्य जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। ऐसे में विदेश से आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की ओर से ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरी ओर जिला नागरिक अस्पताल में अब कोरोना की जांच के लिए व्यवस्था कर ली गई है।

उधर, अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को जहां तैयार करवाया जा रहा है वहीं, नागरिक अस्पताल में बनाए गए पोर्टेबल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। 18 वेंटिलेटर व 12 बेड का आईसीयू तैयार किया गया है। इसमें मरीजों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अस्पताल में काेराेना से बचाव को लेकर तैयारियां की गई हैं। विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि अगर किसी व्यक्ति को काेराेना से संबंधित लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल में पहुंचकर जांच करवाएं। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। इसके साथ ही विदेश से आने वाले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed