फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are disillusioned with BJP: Rampal

जनता का भाजपा से मोह भंग : रामपाल

Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People are disillusioned with BJP: Rampal
33 गुहला-चीका। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। पार्टी प्रवक्ता - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। साथ ही दावा कर बोले कि अब वह विकल्प के रूप में इनेलो की ओर देख रही है। वे शनिवार को भवानी मंदिर, चीका में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

माजरा ने बताया कि 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवी लाल की जयंती पर आयोजित रैली प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करेगी। वे आगामी 16 अगस्त को चीका में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रही है। जब पंजाब ने भाखड़ा नहर में हरियाणा के हिस्से का पानी कम किया था, तब इनेलो कार्यकर्ताओं ने कैथल में प्रदर्शन कर हरियाणा और पंजाब सरकार पर दबाव बनाया और किसानों को पानी दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजरा ने बताया कि 16 अगस्त को अभय सिंह चौटाला चीका आगमन के दौरान भाजपा सरकार की ‘जनविरोधी’ नीतियों का खुलासा करेंगे और कार्यकर्ताओं को रोहतक रैली के लिए आमंत्रित करेंगे। बैठक में जिला प्रधान अनिल तंवर, भूपेंद्र जैलदार, डॉ. साहब सिंह संधू, किसान सैल हलका अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed