फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are disillusioned with BJP-Congress: Majra

भाजपा-कांग्रेस से जनता का मोहभंग : माजरा

Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
People are disillusioned with BJP-Congress: Majra
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी और रिकार्ड तोड़ रैली साबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों में चौधरी देवीलाल की जयंती को लेकर बड़ा उत्साह है और पूरे प्रदेश के दौरे के दौरान लोगों ने उनसे कहा कि भाजपा-कांग्रेस से प्रदेश की जनता अब ऊब चुकी है लोगों ने इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

रैली की तैयारियों को लेकर माजरा ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग जननायक देवीलाल की जयंती में पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर भाजपा व कांग्रेस को उखाड़ने का काम करेगी। माजरा ने कहा कि हरियाणा राज्य को बनाने और देश की आजादी में चौधरी देवीलाल का अहम योगदान रहा है। उन्होंने साइकिल से रेहड़ी से टोकन, कर्जा माफ करने के साथ ही बुढ़ापा पेंशन लागू करने जैसे फैसले लागू किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed