{"_id":"664bdceb61da905b73042cf4","slug":"people-are-being-made-aware-to-increase-voting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-393942-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मतदान बढ़ाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मतदान बढ़ाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 मई को मतदान होना है। इस प्रक्रिया के तहत अब चुनाव प्रचार भी अंतिम चरण में हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में जुट गया है।
एक तरफ जहां समाजसेवी संस्थाएं लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं, अब बीएलओ भी अपने स्तर पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस स्थिति में बीएलओ समाजसेवी संस्थाओं से मिलकर कार्य कर रहे हैं।
कोई बीएलओ पार्क तो कोई बाजार में पहुंच अधिक से अधिक मतदान करने को जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं के लोग भी विभिन्न जगहों पर पहुंचकर लोगों को मतदान को लेकर मनाए जाने वाले देश के पर्व में अधिक से अधिक भाग लेने के प्रेरित करते हैं। समाज सेवी वीरेंद्र ने बताया कि 25 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उनका यही है लक्ष्य है कि लोग मतदान के लिए अधिक जागरूक होंगे तो अधिक मतदान प्रतिशत होगा।
विज्ञापन
लोगों को मतदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित
सीवन। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए रेल यात्री कल्याण समिति कैथल के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने सीवन में जागरूक किया।
उन्होंने दुकानों और घरों में जाकर लोगों से मतदान में अवश्य भाग लेने की अपील की। इस चिलचिलाती धूप में भी उनका उत्साह कम नहीं हो रहा था और वह अपने कार्य में लगे हुए थे। सतपाल गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। हम सभी को इसमें अवश्य ही भाग लेना चाहिए। हम सभी को अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए और अपनी सरकार को चुनने में आगे आना चाहिए। कहा कि गर्मी और धूप से डर कर यदि हम घर बैठ जाएंगे तो अपने बच्चों का भविष्य हम खराब कर रहे हैं। कहा कि जिस भी गांव या वार्ड के वोटर 100 प्रतिशत मतदान करेंगे उन्हें रेल यात्री कल्याण समिति की ओर से एलईडी दी जाएगी। संवाद