{"_id":"620aa8159ba46212276f6678","slug":"pension-deducted-by-showing-the-deceased-kaithal-news-knl98978559","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक दिखाकर काटी व्यक्ति की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक दिखाकर काटी व्यक्ति की पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक दिखाकर काटी पेंशन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पाई गांव के राजाराम नामक व्यक्ति को मृतक दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी। राजाराम ने बताया कि उसको पिछले आठ महीने से पेंशन नहीं मिल रही। इसके कारण वह विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि वह अब थक चुका है और अब वह सीएम विंडो की मदद लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगा कि विभाग द्वारा उनको जीवित होते हुए कैसे मृतक कर दिया गया और उसकी पेंशन को बंद कर दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि शायद उनकी यह पेंशन पोर्टल की खराबी के कारण कट गई है। उनकी पेंशन को चालू करने के लिए दोबारा सभी कागज तैयार कर चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिए गए हैं। जल्द ही इनको पेंशन मिल जाएगी।