फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Payal gets golden success in World Junior Boxing

Kaithal News: विश्व जूनियर मुक्केबाजी में पायल को स्वर्णिम सफलता

Tue, 10 Sep 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Payal gets golden success in World Junior Boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुबई के आबूधाबी में हुई विश्व जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गांव कुलतारण की बेटी पायल को स्वर्णिम सफलता मिली। उसने सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी एयम तनकी वायेवा को 5-0से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि ये उसके लिए बड़ी खुशी का पल है, क्योंकि उसके खेल सेंटर की खिलाड़ी पायल व नैतिक ने एक ही प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दोनों ने ही कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीते। इन दोनों ने देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया है। इनकी जीत पर जिले में खुशी की लहर है। वहीं, इनके गांव व परिवारों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुबई के आबूधाबी में 27 अगस्त से 10 सितंबर तक हुई विश्व जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कुलतारण की बेटी पायल व गांव करोड़ा की बेटी नैतिक ने भाग लिया लिया व दोनों ने बेहतर खेल दिखाया। पायल के पिता रामकुमार व मां राजबाला ने कहा कि पायल बेटी की जीत पर हमें बड़ा गर्व है। बेटी पायल ने उनका सपना साकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गर्व करते हुए कहा कि ये हमारे गांव की मैरी कॉम है। उन्होंने कहा कि पायल भविष्य में भी ऐसे की पदक जीते और देश का नाम रोशन करे। वह कोच अमरजीत सिंह का भी धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने पायल को सफलता के इस मुकाम पर पहुंचाया।

कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि कड़े संघर्ष के बाद पायल ने यह मुकाम हासिल किया है। पायल शुरू से ही सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह 2017 से उसके पास मुक्केबाजी का अभ्यास करती है। उसके पिता रामकुमार एक राज मिस्त्री है जबकि मां राजबाला एक चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि पायल के छह बहन भाई हैं। पायल सबसे छोटी है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।


उन्होंने बताया कि पायल का सपना है कि वह ओलंपिक में भी खेले और देश के लिए स्वर्ण पदक जीते।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजरानी, सरपंच देवेंद्र, शमशेर संधू, कोच राजिंद्र सिंह, कोच गुरमीत सिंह, कोच विक्रम, कोच कर्मवीर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

n
वर्ष 2022 में फरीदाबाद में सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2022 में बैंगलुरू में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2023 में झज्जर में जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2023 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2023 में आर्मेनिया मे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2024 में हिसार में जूनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2024 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed