फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patwaris extend strike for two days, offices will remain closed

Kaithal News: पटवारियों ने दो दिन बढ़ाई हड़ताल बंद रहेंगे कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Patwaris extend strike for two days, offices will remain closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से कोई सुनवाई न करने के विरोध में पटवारियों ने दो दिन की हड़ताल और बढ़ा दी है। शनिवार और रविवार के चलते अगले चार दिन लोगों के काम बाधित रहेंगे। पटवारियों ने बुधवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

पटवारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला प्रधान दिलबाग सिंह ढुल ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 11 और 12 दिसंबर को धरना और सांकेतिक धरना जारी रहेगा। वे लगातार सरकार से वार्ता करने की मांग कर रहे हैं लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रही। पूर्व महासचिव दिलबाग सिंह ढुल ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़े और पटवारियों की मांग पर ध्यान दें। महासचिव सुखविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार जल्द पटवारियों की मांग पूरी करे।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व प्रधान राजा राम, सुखबीर राणा, अशोक कुमार, रामनिवास शर्मा, हेमंत शर्मा, दलबीर सिंह, कृष्ण कुमार कानूनगो, सुमित, विरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संगठनों ने दिया समर्थन ः अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन हरियाणा के राज्य महासचिव प्रेम चंद, जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष रामकली, प्रधान रमेश हरित, सीआईटीयू जिला सचिव नरेश, किसान संगठनों से हरमीत सिंह व इंद्र सिंह, सुखदेई आदि ने पटवारियों को समर्थन की घोषणा की। किसान इंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में कर्मचारियों ने उनका साथ दिया। आज हर किसान पटवारियों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed