{"_id":"6a7e1ca37e013948010aef2b","slug":"patriotic-fervor-was-evident-in-the-har-ghar-tiranga-campaign-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153675-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हर घर तिरंगा अभियान में दिखा देशभक्ति का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हर घर तिरंगा अभियान में दिखा देशभक्ति का उत्साह
Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते स्कूली बच्चे। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन/गुहला-चीका/राजौंद। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत ई-बाइक रैली निकाली गई। जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने आरकेएसडी कॉलेज के बाहर से रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में विद्यार्थियों और युवाओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया। रैली पिहोवा चौक, लघु सचिवालय रोड और लाला चरणदास शोरेवाला मार्ग से होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजते रहे।
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य नरेश ढुल की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है।
आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग में हर घर तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने तिरंगा थीम वाले सेल्फी बूथ पर फोटो खिंचवाकर अभियान के प्रति प्रतिबद्धता जताई। यह बूथ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। एसडीएम ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से संवाद कर अनुशासन, शिक्षा और जिम्मेदारी का महत्व बताया। विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास और समसामयिक विषयों पर हिस्सा लिया।
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सेरधा में आजादी के उत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य शिक्षक महाबीर सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों और स्टाफ ने गांव की गलियों से गुजरते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। महाबीर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करते हैं।
तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व की दी जानकारी
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इतिहास प्राध्यापक विक्रम ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय आंदोलन में इसके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राम जुवारी ने मुख्य वक्ता, महाविद्यालय प्रशासन, एनएसएस इकाई और प्रतिभागियों का आभार जताया। संवाद