फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patients upset due to strike of NHM workers

Kaithal News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान

Tue, 06 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to strike of NHM workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। इससे मरीजो और तीमारदारों की परेशानी बढ़ रही है। एंबुलेंस के साथ अन्य सुविधाओं का टोटा है।

सोमवार को भी कर्मचारियों ने जिला नागरिक अस्तपाल के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता डॉ. राजेश गोयत ने की। लंबी चल रही हड़ताल की वजह से आम जनता को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने के कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तो एंबुलेंस सुविधा लोगों को मिल ही नहीं रही है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर अन्य अस्पतालों में आना जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीज दर दर भटकते फिर रहे हैं, लेकिन उनको सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रतीत होता है कि सरकार को आमजन की भी कोई फिक्र नहीं है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत जिले में 513 कर्मचारी लगे हुए हैं। इनमें से लगभग 493 हड़ताल पर रहे। एंबुलेंस सेवा में कुल 53 कर्मचारी में से 52 कर्मचारी हड़ताल बैठे है। सिविल सर्जन कार्यालय में 29 में से 27 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। एनएचएम कर्मचारियों की इस हड़ताल में एंबुलेंस सेवा, पुराना सिविल अस्पताल, सिविल सर्जन कार्यालय, एएनएम सहित पीएचसी, सीएचसी व शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। इस कारण लोगों को इलाज के लिए परेशानी आ रही है।


हड़ताल पर सम्बोधित करते हुए डा. राजेश गोयत ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपने विचार रखे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ट्वीटर के माध्यम से अपनी मांगों के बारे मे बताया। जिसमे एनएचएम में लगे कर्मचारियों की नियमितीकरण की मुख्य मांग थी। ट्विटर कैंपेन में कर्मचारियों ने बढचढ कर भाग लिया। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के राज्य के सचिव जिले सिंह मलिक ने भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपने विचार रखे हुए इस तानाशाही सरकार की कड़ी आलोचना की। इस अवसर पर आशीष शर्मा, शिवकुमार, कुलदीप शर्मा, सुनील गौरां, नवीन, मोहित, सतबीर, पूनम गुग्लानि, सुषमा, कुसुम, मुकेश, ममता, महाबीर ड्राईवर, मोहित, राजेश ढुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed