{"_id":"694d83695a105d6bef089197","slug":"pastor-sanjeev-gave-the-message-of-humanity-and-drug-de-addiction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-809793-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पास्टर संजीव ने मानवता नशा मुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पास्टर संजीव ने मानवता नशा मुक्ति का दिया संदेश
Fri, 26 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कलायत। कलायत शहर में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में पास्टर संजीव कुमार ने क्षेत्रवासियों को प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया और समाज में फैलती नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
पास्टर संजीव ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह इस दुनिया में किसी विशेष धर्म की स्थापना के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता को प्रेम और दया का मार्ग दिखाने आए थे। उन्होंने कहा कि आज समाज को निस्वार्थ प्रेम और सद्भाव की सबसे अधिक आवश्यकता है।
क्रिसमस पर बच्चों ने गीतों और लघु नाटकों के माध्यम से यीशु के जीवन और शिक्षाओं को प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में चर्च कमेटी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर नवीन कुमार, दिलबाग, संदीप, जंगी, सुरेंदर, रानी, तानिया और ओमपति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विशेष झांकियां निकाली
चर्चों में 20 से 25 दिसंबर तक विशेष झांकियां निकाली गईं, जिनमें कैरोल सिंगिंग और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों द्वारा प्रार्थनाएं की गईं और वे घर-घर जाकर लोगों को सुख-शांति का संदेश देते हुए प्रभु यीशु के जन्मदिवस की बधाई देते नजर आए। उन्होंने बताया कि क्रिसमस-डे को ‘बड़े दिन’ के रूप में भी मनाया जाता है।