{"_id":"69499fac398cd845a8077ea3","slug":"passengers-upset-as-trains-slow-down-kaithal-news-c-18-1-knl1004-807707-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्री परेशान
Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जिले से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। 7 ट्रेनों का संचालन प्रभवित होने से यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
दौलतपुर–साबरमती बिजी एक्सप्रेस तीन घंटे और दिल्ली डेमू व जींद–कुरुक्षेत्र पैसेंजर दो से तीन घंटे विलंब से पहुंचीं। कई यात्रियों ने तो पूरी रात स्टेशन पर ही बिताई, जिससे महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
दैनिक यात्रियों के लिए हालात और भी कठिन रहे। वे न तो समय पर अपने काम पर पहुंच पाए और न ही घर लौट पाए। गलन भरी ठंड में पूरा परिवार ट्रेन का इंतजार करता रहा। दोपहर की ट्रेनें देर रात पहुंचीं, जिससे स्टेशन परिसर में खड़े लोग ठंड और कोहरे के बीच मजबूर होकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में ठंड से बचाव के सीमित इंतजामों ने परेशानी और बढ़ा दी। यात्री निवास में चारों ओर से ठंडी हवा आने से लोग ठिठुरते रहे। टिकट काउंटर, जो तीन ओर से बंद है, लाइट की गर्मी के कारण कुछ यात्रियों के लिए रात काटने का सहारा बना।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोहरा और ठंड के कारण कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यात्रियों के लिए यात्री निवास में व्यवस्था की गई है और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कैथल–नरवाना रेलवे ट्रैक सिंगल लाइन होने के कारण कैथल, कलायत और ढांड स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर क्रॉसिंग करवानी पड़ रही है। जिले में फिलहाल सात ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। छोटा ट्रैक होने से कैथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को अधिक समय लग रहा है। रविवार को भी धुंध के कारण कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही दृश्यता बेहद कम रही, जिसके चलते ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ी और इसका सीधा असर परिचालन पर पड़ा।
19411 दौलतपुर चौक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3:31 बजे के स्थान पर 5:53 पर कैथल पहुंची। कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत हुई।
कोहरे व धुंध की मार से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा। कोहरे के कारण समय सारणी में बदलाव हुए हैं, जिसके चलते परिचालन प्रभावित हुआ है। -नरेंद्र शर्मा, स्टेशन मास्टर, कैथल