फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers are facing problems due to bad condition of roads

Kaithal News: सड़कों की बदहाली के चलते यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to bad condition of roads
कैथल। जिले में एक सप्ताह में बस पलटने का दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। करीब पांच दिन पहले ही कलायत में गांव सिमला के पास नेशनल हाइवे 152 पर चंडीगढ़ से हिसार जा रही एक ट्रेवलर बस पलटी थी। इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए थे और चार लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन

अब कसान से जाखौली के बीच रोडवेज बस पलटने से हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी जान नहीं गई। इस हादसे में करीब 22 लोगों को चोटें आई है। दूसरी राहत की बात यह भी रही कि हादसे में यात्रियों को अधिक चोटें नहीं बाई।
विज्ञापन




यह हादसे सड़कों की बदहाली के चलते हो रहे हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हादसे का शिकार हुए यात्रियों का कहना था कि सड़कों की बदहाल स्थिति को ठीक न कर प्रशासनिक अधिकारी जान जोखिम में डलवा रहे हैं। हादसे के बाद सरकारी अस्पताल में मौके पर काफी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हुए यात्रियों के अनुसार इस बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस के पलटने पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पहुंच कर यात्रियों को बाहर निकालने में सहायता की। स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची।



घायल यात्री रोहित ने बताया कि कसान गांव के शिव शंकर स्कूल के पास बस हादसा हुआ। रोहित ने बताया कि वह नरवाना जा रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। हादसा अचानक होने के कारण उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया। तभी घायल शोर मचाने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहुंच कर उनकी सहायता की। बसों के शीशे तक तोड़ने पड़े।


घायल महिला यात्री शांति देवी ने बताया कि उसकी नाक पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात के समय तेज बारिश हुई थी। जिस कारण सड़क के किनारों की मिट्टी दलदल का रूप ले चुकी थी। जिस कारण बस का पहिया यहां पर धंस गया और बस पलट गई।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed