फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passenger train derailed from track, accident averted

ट्रैक से उतरी पैसेंजर ट्रेन, हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Passenger train derailed from track, accident averted
कैथल। कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 1615 कलायत से आगे गुरथरी स्टेशन के पास ट्रैक से उतर गई। हादसा शनिवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। गनीमत रही कि एक ही बोगी का पहिया ट्रैक से उतरा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आशंका जताई जा रही है कि यह बारिश के कारण हुआ। हादसे के कारण हड़कंप मच गया। हादसे के कारण दौलतपुर चौक इंटरसिटी ट्रेन लेट हो गई। समाचार लिखे जाने तक पैसेंजर ट्रेन मौके पर ही खड़ी थी और इंटरसिटी स्टेशन पर रोकी गई थी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर नरेंद्र शर्मा का कहना था कि इंटरसिटी को कैथल में ही खड़ा किया गया है। आगे रूट बदला जाएगा या इसे रद्द किया जाए, इसका फैसला आला अधिकारी लेंगे। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद जींद से रेलवे अधिकारी अनीश यादव व स्टेशन आदि अधीक्षक जयाप्रकाश मौके पर पहुंचे। कुरुक्षेत्र से नरवाना रेल मार्ग सिंगल है। इसलिए ज्यादा दिक्कत हो रही है। कैथल रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कलायत से आगे गुरथरी स्टेशन के पास ट्रेन ट्रैक से उतर गई थी लेकिन कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। दौलतपुर चौक जयपुर इंटरसिटी ट्रेन या तो स्टेशन पर ही रोकी गया था। इसके जयपुर तक संचालन करने को लेकर रेलवे के आला अधिकारी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed