फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parul welcomed for winning bronze medal in handball event

Kaithal News: हैंडबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पारुल का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Parul welcomed for winning bronze medal in handball event
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग की छात्रा पारुल ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। उसने मुंबई में 27 से 30 अप्रैल को आयोजित हुई राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हरियाणा की टीम से ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया था। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य जयपाल, सरपंच प्रतिनिधि कर्मवीर अध्यापकों और ग्रामीणों ने छात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पारुल ने बताया कि सेमीफाइनल मैच मुंबई और हरियाणा के बीच हुआ, जिसमें मुंबई ने 24-25 से जीत हासिल की और हरियाणा की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पारूल के एक भाई-बहन और पिता सन्नी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते है। स्वागत समारोह के अंत में खिलाड़ी को स्पोर्ट्स किट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जयपाल सिंह विद्यार्थियों को विद्यालय में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर यतेंद्र, अनूप धीमान, मोहनलाल, कमलेश रानी, नीलम रानी, रणदीप सिंह, राजकुमार श्रुति गुप्ता, सोनिया, सतीश कुमार, चांद सिंह संजीव, पूनम, रेनू बाला व अनूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed