{"_id":"66a19d02ff689a13f90360d4","slug":"participation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437835-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण की मुहिम में भागीदारी जरूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण की मुहिम में भागीदारी जरूरी : डीसी
Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव नैना से बुधवार को डीसी प्रशांत पंवार ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत ग्राम चौपाल में पौधरोपण से की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है, उसी प्रकार गांव व शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के परिवेश में भी घर जैसी सफाई रखनी चाहिए। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक आमजन को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ग्रामीणों के सहयोग से अब नैना गांव में घर-घर से कूड़े का उठान किया जाएगा, ताकि गांव स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल आए। इससे पहले उन्होंने गांव में पौधा रोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डीसी ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान जिला के प्रत्येक गांव में 15 अगस्त तक चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण इस अभियान की गंभीरता को समझे, जब तक हम यह नहीं सोचेंगे, यह समस्या हमारी है, तब तक उस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। हमें आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा।
विज्ञापन
इस अभियान में स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी वर्कर, सामाजिक संस्थाएं, गांव के प्रबुद्ध व्यक्ति, जन प्रतिनिधि आदि ग्रामीणों को जोड़ा जाएगा। यह मुहिम केवल कुछ समय के लिए नहीं है, बल्कि इसको अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन ने कहा कि कोई भी ग्रामीण कचरा विशेष रूप से पॉलीथीन आदि को बाहर न फेंके। घर में एक डस्टबीन की व्यवस्था करें।
इस मौके पर एसईपीओ अनुराग, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र, राजकुमार, टेक चंद, गुल्तान सिंह, कर्ण सिंह, गुरदयाल, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।