फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parking will be made at the sites of nursing home clinics

नर्सिंग होम क्लीनिक की साइटों पर बनेंगी पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Parking will be made at the sites of nursing home clinics
कैथल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग सेक्टर 18 व 21 की नर्सिंग होम क्लीनिक साइटों पर पार्किंग बनाएगा। सुरक्षित पार्किंग के इस काम को पूरा करने के लिए विभाग की तरफ से 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस समय दोनों सेक्टर तेजी से विकसित हो रहे हैं। पार्किंग स्थल बनने के बाद खाली पड़े प्लाटों की बिक्री में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुविधाएं कम मिलने के कारण सेक्टरों में बड़े-बड़े प्लॉटों की नीलामी कम हो रही है। विभाग को उम्मीद है कि पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बाद प्लॉटों के अच्छे दाम मिल जाएंगे। विभाग की तरफ से पार्किंग के लिए टेंडर लगा दिया गया है। अगले महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद यहां काम शुरू करा दिया जाएगा। यह कार्य लगभग एक साल तक पूरा होगा। सेक्टर में रहने वाले सैकड़ों कार, मोटरसाइकिल सहित अन्य लोगों को फायदा मिलेगा। एचएसवीपी विभाग के एक्सईएन धर्मबीर ने बताया कि नर्सिंग होम क्लीनिक साइटों पर पार्किंग बनाई जाएगी। 70 लाख रुपये के करीब टेंडर लगा दिया है। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही काम को पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ी चोरी की घटनाओं में आएगी कमी
सेक्टर 18 व 21 में मोटरसाइकिल व कार चोरी की घटनाएं ज्यादा आ रही है। पार्किंग स्थल बन जाने के बाद चोरी की घटनाओं में भी कमी आएगी। वाहन चालक अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर सकेंगे। सेक्टर निवासी संदीप, रामकुमार,रणधीर व सोमबीर ने बताया कि अब तक सेक्टर में पार्किंग का कोई प्रबंध नहीं है। लोगों को मकानों के आगे वाहनों को गली में खड़ा करना पड़ता है। नर्सिंग होम क्लीनिक साइटों के पास वाहन खड़े कर सकेंगे। सेक्टर से मोटरसाइकिल व कार के साइलेंसर सबसे ज्यादा चोरी हो रहे हैं। बेसहारा पशु भी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed