{"_id":"690ceb10c0810db8080c04ff","slug":"parking-on-the-roads-traffic-jams-increase-the-problem-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140263-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़कों पर पार्किंग, जाम से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़कों पर पार्किंग, जाम से बढ़ी परेशानी
Fri, 07 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों के खड़े रहने से जाम लगा रहता है। इन सड़कों पर बैंक, निजी अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोागों के वाहन खड़े रहते हैं। इसलिए दिन भर लोग जाम से जूझते रहते हैं।
जानकारी के अनुसार अम्बाला रोड, ढांड रोड, करनाल रोड, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, श्री गुरु तेग बहादुर चौक शहर के ऐसे स्थान हैं, जहां पर दिनभर ट्रैफिक के निकलने का रास्ता भी नहीं बचता है। इनमें अम्बाला रोड, ढांड रोड और करनाल रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल और विभिन्न बैंकों के कारण समस्या विकट बनी हुई है।
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक इन बैंकों और अस्पतालों के आगे वाहनों का जमावड़ा लगा होता है। सडक़ आधी ब्लॉक हो जाती है, जिससे निकलने का रास्ता मात्र 7 से 10 फुट तक ही बचता है। हर कोई अपना वाहन गंतव्य के सामने खड़ा करना चाहता है। कोई भी सडक़ किनारे लगाकर दूर तक पैदल चलना पसंद नहीं करता, जिस कारण वाहनों की पार्किंग सडक़ की सेंटर लाइन तक पहुंच जाती है। इससे भी विकट स्थिति नई अनाजमंडी सब्जी मंडी वाली सडक़ पर है। यहां पर टैम्पो चालकों ने एक तरफ की सडक़ पर कब्जा किया हुआ है। वे यहां अपने वाहनों को नियमित खड़ा रखते हैं, जिस कारण यातायात का आवागमन केवल एक तरफ से ही बचता है।
विज्ञापन
प्रशासन भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसी ही स्थिति पिहोवा चौक, छात्रावास चौक, भगत सिंह चौक जाखौली अड्डा पर रहती है। प्रशासन या नगर परिषद की ओर से वाहन खड़ा करने के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। लोगों को कहना है कि चुनाव के समय सभी पार्टी के लोग इस समस्या को दूर करने का आश्वासन देते है, लेकिन बाद में भूल जाते है। मजबूरी में लोगों को बीच सडक़ ही वाहन खड़ा करना पड़ रहा।
प्रशासन पार्किंग बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है, जिससे परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। शहर में मुख्य जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो जाम की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।