{"_id":"6a15f576a00903592b057beb","slug":"parking-of-vehicles-on-chandigarh-hisar-national-highway-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149913-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर हो रहीं वाहनों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर हो रहीं वाहनों की पार्किंग
विज्ञापन
चंडीगढ़-हिसार मार्ग पर वाहन चालकों द्वारा की गई वाहनों की पार्किंग की तस्वीरें
कलायत। कलायत उप मंडल मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय परिसर के बजाय चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की पार्किंग हो रही है। प्रशासन की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से टेंडर दिया गया है। वाहन चालक मुख्य रूप से मुख्य सड़क पर वाहनों को पार्क करते हैं। उपमंडल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर व्याप्त अव्यवस्थित व अवैध वाहन पार्किंग ने यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया है।
प्रवेश द्वार के ठीक बाहर सड़क पर वाहन बिना किसी अनुमति के घंटों तक खड़े किए जा रहे हैं। परिसर में वाहनों की सुरक्षित पार्किंग उपमंडल कार्यालय की ओर से विधिवत रूप से एक युवक को टेंडर दिया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य सड़क पर अवैध पार्किंग को रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना था लेकिन व्यावहारिक स्तर पर यह व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है। जिसे पार्किंग संचालन का दायित्व सौंपा गया है, उसके द्वारा सरकार को देय अनुबंध शुल्क का नियमित एवं पूर्ण भुगतान संदिग्ध बना हुआ है।
फीस देने के बजाय बहस करते हैं कुछ वाहन चालक
पार्किंग का अनुबंध लेने वाले युवक ने बताया कि लोग बिना किसी रोक-टोक के सड़क पर असुरक्षित ढंग से वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे न केवल आम नागरिकों बल्कि आपातकालीन सेवाओं एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन व अन्य की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। यदि उनको वाहन पार्किंग में खड़ा करने के लिए कहा जाता है तो बहस करने लगते हैं।
विज्ञापन
नियमों का पालन करवाने में नहीं होगी ढिलाई : सुभाष चंद्र
कलायत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि यातायात नियमोंं के लिए प्रशासन सजग है। इसके तहत उप मंडल मुख्यालय व अन्य स्थानों पर गलत ढंग से पार्किंग न करने की अपील की जाती रही है। इसके साथ ही समय-समय पर चालान काटने की कार्यवाही भी हुई है। पुलिस मजबूती से यातायात नियमों का पालन करवाएगी।