फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parking contract canceled for taking more money

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में अधिक रुपये लेने पर पार्किंग का ठेका रद

Fri, 26 May 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Parking contract canceled for taking more money
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में अधिक रुपये लेने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पार्किंग का ठेका रद कर दिया है। इस मामले में पिछले करीब तीन महीने से निर्धारित दाम की बजाय अधिक रुपये वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। वहीं, यहां पर किसी भी प्रकार की कोई सूची नहीं लगाई गई थी। सामान्य अस्पताल में पार्किंग का ठेकेदार 10 की बजाय 20 रुपये की पर्ची काट कर लोगों से तय राशि से दोगुनी राशि ले रहा था।
विज्ञापन

नियमों के तहत साइकिल के दो रुपये, मोटरसाइकिल के 10 रुपये व गाड़ी के 20 रुपये निर्धारित किए हैं, लेकिन ठेकेदार तय राशि से दोगुनी राशि लोगों से ले रहा था। यह मामला जब डीसी जगदीश शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने मौके पर ही रेडक्रॉस के अधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन

अस्पताल में होती है एक हजार से अधिक ओपीडी
गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ओपीडी होती है। यहां पर एक हजार से अधिक ही मरीज व उनके परिजन इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। इस कारण पार्किंग की अधिक राशि वसूलने के कारण अधिकतर मरीज व उनके परिजन वाहनों को अस्पताल के बाहर मुख्य द्वार के पास भी खड़ा करते हैं। इस कारण उनके वाहनों के चोरी होने का भी खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड क्रॉस कार्यालय के अधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि ठेकेदार की पहले भी कई बार शिकायतें आई हैं। उसे पहले चेतावनी भी दी गई थी। वीरवार को भी ठेकेदार की अधिक रुपये लेने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ठेकेदार का टेंडर प्रभाव से रद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed