फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parents should encourage children to excel in sports and studies: SP

बच्चों को अभिभावक खेल और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए करें प्रेरित : एसपी

Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Parents should encourage children to excel in sports and studies: SP
कैथल। नशा-मुक्त हरियाणा अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान हर रोज नए-नए प्रतिष्ठित व्यक्ति जुड़ रहे हैं। एसपी राजेश कालिया के कुशल मार्ग निर्देशन में कैथल पुलिस भी इस अभियान के तहत आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक कर रही है। कैथल पुलिस की ओर जारी नशा मुक्त जीवन, नायाब जीवन जागरूकता अभियान तहत जिला कैथल के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एसपी राजेश कालिया ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को खत्म करने के लिया हम सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनांदोलन में हम सनकी भागीदारी ही प्रदेश और देश को नशा-मुक्त बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चो को शिक्षा तथा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की और से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें व सामाजिक संस्थाएँ अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं, जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है तथा इंस्पेक्टर रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार तथा होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम द्वारा आमजन व युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ यह अभियान शुरू किया है। निश्चित ही हम नशे को खत्म करने में कामयाब होंगे। युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हम सभी को एक टीम की तरह काम करना होगा। सभी संकल्प लें कि जीवन में कभी नशा ना करेंगे और नशा ना बारे दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed