{"_id":"66d380c6a437ca8cbc03bb14","slug":"papa-walk-slowly-there-are-big-potholes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464925-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाबू जी! जरा धीरे चलना, बड़े गड्ढे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाबू जी! जरा धीरे चलना, बड़े गड्ढे हैं...
Sun, 01 Sep 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
वाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/कैथल। जिले की कई सड़कों की हालत काफी खराब है। बारिश के मौसम में गड्ढों में जब पानी भर जाता है तो राहगीरों की मुसीबत बढ़ जाती है। उनके मुंह से बस यही निकलता है कि बाबू जी! जरा धीरे चलना, संभल कर रहना... नहीं तो घायल हो जाओगा।
पूंडरी से ढांड रोड पर गांव फरल के पास सड़क के बीच में बना लगभग दो फीट का गड्ढा वाहन चालकों व ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
ग्रामीण अनिल, सतीश, रमेश, भीम, बोबी, कंवरपाल व वाहन चालकों अजय वर्मा, सुरेश कांगर, नवदीप, गुरप्रीत, संजय व अनिल ने बताया कि गांव फरल से पूंडरी की तरफ़ जाते हुए गांव से निकलते ही सड़क के बीच में गड्ढा है। बारिश के बाद यहां जलभराव से समस्या बढ़ जाती है।
बारिश के गंदे पानी से यह लबालब रहता है। इस कारण वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा ही नहीं लगता और वाहन फंस जाते हैं। कई मोटरसाइकिल सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूंडरी से ढांड रोड को विभाग भूल चुका है। पूंडरी से फरल तक तमाम गड्ढे हैं जो वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को इस गड्ढे के बारे में कई बार अवगत भी करवा चुके हैं। बावजूद इसके विभाग लापरवाही बरत रहा है। लोगों का कहना है कि अगर गड्ढा खाली हो तो वाहन चालक इससे बच कर निकल जाते हैं।
समस्या तो इस बात की है कि गड्ढा पानी से भरा हुआ है व वाहन चालक इस बात का कतई अंदाजा नहीं लगा पाते। वाहन चालक सड़क पर सिर्फ पानी होने की सोच कर गलती कर बैठते हैं व गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे हैं। अगर विभाग ने इस गड्ढे की सुध आजकल में नहीं ली तो फिर यहां पर कोई हादसा घट सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा दिलवाए।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि यह समस्या दो दिन पहले ही संज्ञान में आई है। जल्द गड्ढे को भरवा दिया जाएगा।
चीका से सदरेहड़ी, टटियाना घग्गर नदी तक स्टेट हाईवे खस्ताहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हरियाणा-पंजाब की सीमा को जोड़ने वाले चीका-पटियाला राज्य मार्ग की हालत भी काफी बदतर है। मार्ग के टूटे होने से यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। गुहला हलके के लोगों के लिए यह मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि सैकड़ों लोग अपने काम के सिलसिले में पटियाला व चंडीगढ़ जाते हैं। चीका से लेकर घग्गर नदी पंजाब सीमा तक लगभग छह किलोमीटर इस मार्ग पर गड्ढे बने हैं। अकसर वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। चीका से हजारों निजी वाहन, दर्जनों रोडवेज व निजी बसें मार्ग से गुजरती है। सड़क की हालत खस्ता होने से इन वाहन चालकों को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं समय भी बर्बाद हो रहा है।
चीका वासी पवन कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, दलबीर सिंह व गुरनाम सिंह ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क के महत्व को देखते हुए इसकी मरम्मत करवाई जाए ताकि आने जाने वाले लोग सुरक्षित सफर कर सकें।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने कहा कि चीका-पटियाला मार्ग को जल्द ही नए सिरे से बनाया जाएगा। इस मार्ग गड्ढे भरने की बजाय इस मार्ग पर पंजाब सीमा तक नई परत डाली जाएगी। इससे लोगों को आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।