{"_id":"8024d4c5d53e00eb8dd370ed5f24c967","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में गुहला व कैथल ब्लॉक में चुनाव होंगे। 23 दिसंबर से 29 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इस अवधि के बीच में रविवार या अन्य अवकाश के दिन नामांकन पत्र नहीं भरे जा सकेेंगे।
नवनियुक्त डीसी निखिल गजराज ने अपनी ज्वाइनिंग के पहले ही दिन अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
नामांकन पत्र जमा करवाने के दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहना सुनिश्चित करें। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में वर्णित संबंधित पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य शर्तों पर विशेष ध्यान दिया जाए। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने जिले में अब तक पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 10 जनवरी, 2016 को जिले के कैथल एवं गुहला खंडों, द्वितीय चरण में 17 जनवरी को पूंडरी व राजौंद खंडों, तीसरे चरण में 24 जनवरी, 2016 को सीवन एवं कलायत खंडों में चुनाव होगा। जिला परिषद के चुनाव की मतगणना 28 जनवरी को सुबह आठ बजे शुरू होगी, जबकि ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों के पदों के लिए वोटों की गिनती मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी।
कैथल एवं गुहला ब्लॉक के लिए बुधवार से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले चरण में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2015 तक सुबह दस से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसी अवधि में उम्मीदवारों द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
निर्धारित तिथि तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर, 2015 को की जाएगी। 1 जनवरी, 2016 को शाम तीन बजे तक उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा। एक जनवरी को शाम तीन बजे के बाद चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे।