फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

पांच पंचायतों को मिलेंगे 11 लाख, दो को पांच-पांच लाख

Sun, 03 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 03 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक की पांच पंचायतों ने अपनी सारी पंचायत का चुनाव आपसी सहमति से किया है। अब इन पंचायतों को सरकार की ओर से  11-11 लाख की स्पेशल ग्रांट मिलेगी। वहीं केवल सरपंच का चुनाव आपसी सहमति से करने वाली दो पंचायतों को पांच-पांच लाख मिलेंगे। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में देर रात तक नामांकन पत्रों को सिलसिलेवार लगाकर ऑनलाइन करने का काम जोरों पर था।
विज्ञापन


गुहला खंड की ग्राम पंचायत खेड़ी दाबन में सरपंच प्रीतम सिंह, रत्ताखेड़ा घड़ाम में सरपंच कुलविंद्र कौर, बुढनपुर गुजरान में सरपंच हरदीप कौर, सरकपुर में सरपंच गुरजंट सिंह, थेह बुटाना में सरपंच गुरमीत कौर सहित सारे के सारे पंचों का चुनाव भी निर्विरोध कर लिया गया है।
विज्ञापन


पहली बार वजूद में आई ग्राम पंचायत डेरा गुरु गोबिंद सिंह नगर में सरपंच राजविंद्र कौर व ग्राम पंचायत खंबहेड़ा में सरपंच जसविंद्र कौर सर्वसम्मति से सरपंच बनी हैं। पंचों के लिए सहमति न बनने के कारण इन दोनों पंचायतों को केवल 5-5 लाख की विशेष ग्रांट से ही संतोष करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला ब्लाक की कुल 66 पंचायतों में पंच पद 115 पर वार्डों में भी सहमति होने खबर है। प्रदेश सरकार ने पंच का चुनाव सर्वसम्मति से होने पर 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर रखी है।

इसके अलावा ब्लाक समिति गुहला के कुल 23 वार्डों में से मात्र एक वार्ड नंबर 17 में दर्शन सिंह खरौदी भी सर्वसम्मति से सदस्य बन गए हैं। इस वार्ड को सरकार की ओर से दो लाख विशेष ग्रांट मिलने वाली है।

खाली रह गए पंच के पद
गांव थेह बुटाना में पात्रता पूरी न होनेे के कारण वार्ड नंबर 1 व 2 खाली रह गए हैं। यहां से अब कोई भी नामांकन नहीं है। इसी तरह गांव भूंसला के पंच पद के लिए एक वार्ड में सहमति हो जाने के कारण किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया लेकिन पर्चा भरने वाली महिला उम्मीदवार का नामांकन शिक्षा की शर्त के कारण रद हो जाने के कारण वहां भी चुनाव नहीं होगा।


खरौदी में बिगड़ी सम्मति
सितंबर में गांव खरौदी में सर्वसम्मति से सेवा सिंह को सरपंच चुन लिया गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने से पहले भरे गए नामांकनों में केवल सेवा सिंह ने ही फार्म भरा था। कोर्ट का फैसला आने के बाद अब जब दोबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है तो खरौदी से धर्मपाल नाम के एक अन्य उम्मीदवार ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन उठाने की आखिरी तारीख तक गांव में सहमति बनाने की लाख कोशिशों के बावजूद किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं उठाया। अब वहां चुनाव होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed