{"_id":"c3861eccd97f93858f9c2ce814a7ece6","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला चरण : 12 गांवों में बिना चुनाव के बन गए सरपंच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला चरण : 12 गांवों में बिना चुनाव के बन गए सरपंच
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में कैथल और गुहला ब्लॉक में 12 गांवों में सर्वसम्मति से सरपंचों का चयन हुआ है। वहीं ब्लॉक समिति के लिए पांच सदस्यों का भी एकमत से लोगों ने चयन किया है। अब दोनों ही ब्लॉक में चुनावी बिसात बिछ गई है। 10 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों ने अपनी गोटियां फिट करना शुरू कर दी हैं।
कैथल ब्लॉक में पंच के लिए कुल 1158 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे जिसमें से 199 दावेदारों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए। वहीं 498 वार्डों में सर्वसम्मति से पंचों का चयन कर लिया गया। अब मैदान में 461 प्रत्याशी डटे हैं जिनमें से 244 पंचों का चयन किया जाएगा।
सरपंच पद के लिए कैथल ब्लॉक में कुल 410 दावेदारों ने नामांकन भरे थे जिसमें से 162 ने नाम वापस ले लिए, वहीं पांच गांवों हरसौला, मानस पट्टी, देवीगढ़, उझाना व भानपुरा में सर्वसम्मति से सरपंचों का चयन हो चुका है। अब मैदान में 243 प्रत्याशी डटे हैं। जिनमें से 61 पंचायतों में सरपंचों का चयन होना है।
विज्ञापन
ब्लॉक समिति में कैथल ब्लॉक में 96 तथा गुहला पंचायत के लिए 84 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कैथल पंचायत समिति में 96 उम्मीदवारों में से 79 पुरुष और 17 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि गुहला पंचायत समिति के 84 उम्मीदवारों में से 56 पुरुष तथा 28 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आगामी 10 जनवरी को होने वाले पंचायत समिति चुनाव में कैथल समिति के कुल 30 वार्डों में से 26 वार्डों में तथा गुहला पंचायत समिति के 23 वार्डों में से 22 वार्डों में चुनाव होना है।
कैथल पंचायत समिति के चार वार्डों में सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुने गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 5 से काजल शर्मा गांव गुहणा, वार्ड-8 से बंसी लाल गांव मानस, वार्ड नंबर-24 से भूपेंद्र सिंह गांव हरसौला तथा वार्ड नंबर-29 से सुलक्षणा देवी गांव शेरगढ़ निर्विरोध चुने गए हैं। गुहला पंचायत समिति से 23 वार्डों में से 22 में मतदान होगा। वार्ड-17 से दर्शन सिंह गांव खरौदी निर्विरोध चुने गए हैं। कैथल पंचायत समिति के 24 उम्मीदवारों ने तथा गुहला पंचायत समिति के 36 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे।
पूंडरी में चौथे दिन दो ने ठोकी दावेदारी
पूंडरी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में ब्लाक समिति के नामांकन जमा करवाने के चौथे दिन दो उम्मीदवारों अपना नामांकन दाखिल किया। आज सरपंच पद के लिए पांच व पंच पद के लिए कुल 24 नामांकन दाखिल हुए। सरपंच पद के लिए एक अहमदपुर, एक बुच्ची, एक कौल, एक जटेड़ी व एक नामांकन हाबड़ी से भरा गया।