फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

पंचायत चुनाव : अनुसूचित जाति आयोग से दलितों ने लगाई गुहार

Mon, 21 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 21 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव चौशाला के दलित वर्ग के लोगों ने अनुसूचित जाति आयोग में गुहार लगाकर पंचायत चुनाव में गांव को संवेदनशील घोषित किए जाने की मांग की है। गुहला में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह द्वारा आयोजित खुले दरबार में पहुंचे गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में दबंग मर्जी से वोट का प्रयोग नहीं करने देते। इन लोगों ने कहा कि गांव में दबंगों का दबदबा है और वे कमजोर वर्ग को मर्जी से वोट नहीं डालने देते।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह से मिलने पहुंचे गांव वासी बलराज सिंह, रोशन लाल, दयानंद, बलविंद्र व छज्जू आदि ने आरोप लगाया कि कलायत विधानसभा क्षेत्र के तहत पडने वाले गांव चौशाला में अधिकतर आबादी एक दबंग जाति की है। दलितों ने पिछले 15 सालों से किसी भी चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट नहीं डाली है।
विज्ञापन


दबंग लोग या तो उनसे जबरदस्ती अपने पक्ष में वोट डलवाते हैं अथवा पोलिंग बूथों तक भी जाने नहीं देते। दलितों ने मांग की कि पंचायत चुनाव के लिए गांव भर के दलितों के लिए सरकारी स्कूल में ही पोलिंग बूथ बनाया जाए तथा उन्हें पुलिस की ओर से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि वे पूरी आजादी से मतदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने दलितों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में प्रशासन से बात करेंगे तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पूरे प्रदेश में ही कहीं भी दलित समाज के किसी भी व्यक्ति को वोट का स्वतंत्र इस्तेमाल करने से ना रोका जा सके।

दरबार में रोहतक की महम तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव भैणी महाराज पुर से आई राजो देवी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके 240 गज के प्लाट पर कब्जा कर लिया है। पुलिस में शिकायत की है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने की बजाय शिकायत कर्ताओं को ही धमकाने में लगी है।


तहसील हांसी के गांव उमरां से आई दया देवी पत्नी अमर नाथ ने अपनी शिकायत में कहा कि वह गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड डे मील बनाने के काम पर लगी है लेकिन स्कूल में कार्यरत दो अध्यापक दलित होने के कारण उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।  

वहीं अपने पुत्र की हत्या करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग को लेकर हनुमान गेट भिवानी निवासी नरेश कुमार पुत्र शेर सिंह ने आयोग में शिकायत दी। गांव मूंढ तहसील असंध से आए जगदीश, श्रीधारी व महावीर तथा पिरथी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें पंचायत से सरप्लस जमीन अलॉट हुई थी।


इस जमीन की उन्होंने समय पर किस्तें भी अदा कर दी हैं लेकिन उक्त जमीन पर काबिज दबंग उन्हें जमीन का कब्जा नहीं दे रहे तथा कब्जा मांगने पर मारपीट पर उतर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed