फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchayat member body found naked in field

नग्न अवस्था में पंचायत सदस्य का मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
panchayat member body found naked in field
गांव थेह-बनेड़ा के पंचायत सदस्य का शव खेत में नग्न अवस्था में मिला है। मृतक के हाथ-पांव बंधे हुए हैं और उसके सिर तथा गुप्तांग पर भी चोट के निशान हैं। बेरहमी से की गई हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांव थेह बनेहड़ा के पूर्व सरपंच स्वर्ण के खेत के कच्चे रास्ते में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। उसकी शिनाख्त गांव थेह-बनेड़ा के पंचायत सदस्य संदीप के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी गुहला किशोरी लाल, थाना प्रभारी रामफूल सिंह व विशेषज्ञ टीम डॉग स्क्वायॅड लेकर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव के पंचायत सदस्य संदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार उसके सिर व गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसके सिर को किसी भारी वस्तु से वार कर कुचला गया है। यही नहीं आशंका है कि हत्यारों ने पंचायत सदस्य को नग्न कर बेरहमी से पीटा है। मृतक के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई। जिस खेत में पंचायत सदस्य का शव मिला है, उसके पास ही उसके भी खेत हैं। जहां उसकी बाइक खड़ी हुई मिली है। उसकी डेढ़ साल एक बेटी है। दूसरी ओर परिजनों ने उसकी किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। डीएसपी गुहला किशोरी लाल ने बताया कि संदीप की हत्या के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed