{"_id":"4a8b1daaff253b829d15ccb1fab13b0e","slug":"panchayat-elections-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश
कैथल/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में लागू की गई शर्तों को स्वीकार किए जाने के साथ ही पंचायत विभाग ने चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा जिलास्तर पर आदेश जारी कर चुनाव को लेकर तैयारी रखने के लिए कहा गया है।
विदित रहे कि पूर्व में अक्टूबर माह में चुनाव के लिए प्रथम चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए गए थे। इसके बाद मामले के सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के चलते चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।
वीरवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिला विकास एवं पंचायत विभाग ने एक बार फिर से कमर कस ली है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वीरवार सांय ही जिलास्तर पर ई-मेल के माध्यम से चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
डीडीपीओ राजेश दुग्गल ने कहा कि विभाग द्वारा पहले से ही आदेश हैं कि चुनाव के लिए सारी तैयारी रखें। विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी की जा चुकी है। जैसे ही आदेश आएंगे, उसी अनुसार उनकी अनुपालना की जाएगी।
इन गांवों में आएगी परेशानी
जिले के गांव बेगपुर में इस बार सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति से महिला का चयन किया जाना है। लेकिन लेकिन इस गांव में अनुसूचित जाति के 137 वोटरों में कोई भी महिला आठवीं पास नहीं है। गांव के निवर्तमान सरपंच राज सिंह ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आठवीं पास महिला नहीं मिल रही है।
इसके अलावा गांव बुडनपुर मेें लोगों ने सर्वसम्मति से सुनीता देवी को सरपंच चुन लिया था। लेकिन सुनीता देवी आठवीं पास नहीं है। इस गांव के लोगों को भी अपना उम्मीदवार बदलना पड़ सकता है।