{"_id":"67b0c95e6e35f8f9f60fa54c","slug":"panchas-held-a-meeting-and-expressed-their-anger-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127915-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंचों ने की बैठक, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंचों ने की बैठक, जताया रोष
विज्ञापन
पाई। हल्का विधायक सतपाल जांबा व पाई सरपंच प्रतिनिधि के बीच हुई नोंक झोंक रुकने का नाम नहीं ले रही। इसको लेकर पाई में एक बैठक हुई। इसमें पाई के सभी पंचों व उनके प्रतिनिधियों तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक के कहने पर पाई में चल रहे किसी भी विकास कार्यों को रोका नहीं जाएगा, चाहे इसका परिणाम कुछ भी निकले।
बैठक में सरपंच प्रतिनिधि के साथ किए गए व्यवहार पर सभी ने आपत्ति जताई है। पंचायत के सभी सदस्यों व ग्रामवासियों ने कहा कि विधायक के दौरे से नाराजगी हुई व मन को ठेस पहुंची, क्योंकि सरपंच एक सम्मानजनक पद है और इस दौरे के दौरान विधायक ने सरपंच के प्रति जो शब्द कहे और कार्यों में सीवरेज में त्रुटियों का जिम्मेदार ग्राम पंचायत को ठहराना वह गलत है।
विधायक का गांव के विकास में कोई सहयोग अभी तक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि सरपंच राजबाला देवी व उनके पति नरेश पाई बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं व गांव की गलियों के निर्माण की उपलब्धि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। विधायक को गांव की बड़ी समस्याएं जैसे पानी निकासी, पीएचसी को सीएचसी में बदलवाने व नई बनवाने, लाइब्रेरी, पार्क, किसान भवन, सफाई, सडक़ों आदि समस्याओं के बारे में संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
पाई के निवासियों को विधायक पर बहुत उम्मीदें थी जिस पर वह खरा नहीं उतर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने कहा कि सीवरेज बहुत पहले के डले हुए हैं और वे इनमें कनेक्शन करवाने के लिए ग्रामीणों पर दबाव नहीं डाल सकते। इस अवसर पर पंच सुरेश, विक्की ढुल, कर्ण सिंह, सतबीर सिंह, नरेश कुमार, विनोद, कृष्ण, रघुवीर, सुनील, अनिल कुमार, सुशाील, संदीप आदि मौजूद रहे।