फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Palm trees will be planted in the city for Rs 25 lakh

Kaithal News: शहर में सड़कों पर लगेंगे 25 लाख रुपये से पाम के पेड़

Fri, 17 Mar 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Palm trees will be planted in the city for Rs 25 lakh
कैथल। शहर में सड़कों पर 25 लाख रुपये की लागत से पॉम ट्री लगाए जाएंगे। पूर्व में पिहोवा-नवगृह चौक से सर छोटू राम चौक तक ये पेड़ लगाए गए हैं। जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं। अब शहर के मुख्य मार्गों पर भी ये पॉम ट्री लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ शहर की कई सड़कों पर रंग बिरंगी लाइटें लगाए जाने की भी योजना है। इससे शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में पिहोवा-नवगृह चौक व सर छोटू राम चौक के बीच पॉम के पेड़ लगाए गए हैं। जिनके साथ-साथ रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। जिससे यह देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने इस परियोजना का शुभारंभ किया था। अब नगर परिषद की इंजीनियरिंग शाखा ने शहर के मुख्य मार्गों पर इसी प्रकार के पॉम के पेड़ लगाने के लिए 25 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। जल्द ही इसका काम अलॉट कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में करनाल रोड के बीचों-बीच रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस रोड पर पॉम के पेड़ लगाने के लिए जगह काफी कम है। इसी कारण यहां पॉम के पेड़ बाद में लगाए जाएंगे। पहले यहां रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पार्कों के रखरखाव का टेंडर भी छोड़ा-पॉम ट्री लगाने के साथ-साथ सेक्टर 19 व 20 में बने पार्कों के रखरखाव के लिए लगभग 25 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इन पार्कों के लिए पूर्व में छोड़ा गया टेंडर पूरा हो गया है। अब नए सिरे से टेंडर छोड़ा जाएगा। नगर परिषद से ही मिली जानकारी के अनुसार लगभग इतनी ही राशि से मॉडल टाउन के पार्कों के रखरखाव के लिए भी टेंडर छोड़ा गया है। इसके अलावा साढ़े 13 लाख रुपये की लागत से शहीद स्मारक व उधम सिंह पार्क के रखरखाव का काम भी किया जाएगा। इओ कुलदीप मलिक ने बताया कि शहर में पॉम के पेड़ लगाने के लिए टेंडर लगाया गया है। शुरू में अंबाला रोड पर ये पेड़ लगाए जाएंगे। इसके बाद अन्य मार्गों पर। करनाल रोड पर डिवाइडर में काफी तंग जगह है, इस कारण इसे फिलहाल रंगबिरंगी लाइटों से सजाने की योजना है। पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक के टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर के विकास के लिए तमाम प्रयास जारी हैं। पॉम के पेड़ लगाने के साथ शहर में रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर सुंदरीकरण बढ़ाया जाएगा। विकास कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक के टेंडर लगाए हैं। जल्द ही इन सभी परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed