{"_id":"66566ba88c7e2c21cd05baf6","slug":"pais-kabaddi-player-krishna-dhull-selected-in-indian-team-kaithal-news-c-18-1-knl1004-399605-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई के कबड्डी खिलाड़ी कृष्ण ढुल का भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई के कबड्डी खिलाड़ी कृष्ण ढुल का भारतीय टीम में चयन
Wed, 29 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के गांव पाई के कबड्डी खिलाड़ी कृष्ण ढुल का भारतीय टीम सहित राष्ट्रीय शिविर में चयन हुआ है। जो खिलाड़ी इस शिविर में भाग लेकर अपना उमदा प्रदर्शन करेगा, वही चयनित खिलाड़ी अगले वर्ष 2025 में होने वाले विश्व कप में भाग लेगा। पीटीआई दिलबाग ने बताया कि ये बड़े हर्ष व खुशी का विषय है।
कैथल जिले का एकमात्र होनहार व मेहनती खिलाड़ी कृष्ण ढुल का भारतीय टीम सहित राष्ट्रीय शिविर में चयन हुआ है। इसके चयन को लेकर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। पीटीआई दिलबाग ने बताया कि कबड्डी विश्व कप अगले वर्ष 2025 में होगा लेकिन विश्व कप में भाग लेने से पहले खिलाड़ी कृष्ण ढुल, आगे होने वाले राष्ट्रीय शिविर में भी चयन हुआ है।
शिविर में वह भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करेगा। राष्ट्रीय शिविर की चयन प्रक्रिया के बाद ही चयनित खिलाड़ी विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के राष्ट्रीय शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले चयनित खिलाड़ी भी इस शिविर में भाग लेंगे। जिसमें हरियाणा, चंडीगढ़, उतरांचल, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, रेलवे, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल, बिहार व दिल्ली राज्यों के विभिन्न खिलाड़ी भाग लेंगे।
चयनित राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्ण ढुल ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में पिछले नौ वर्षों से कबड्डी का अभ्यास करता है। मैदान में पीटीआई दिलबाग, कोच अनिल कुमार व तरसेम द्वारा प्रशिक्षण ले रहा हूं। वह सुबह शाम तीन घंटे अभ्यास करता है।
वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए कक्षा का विद्यार्थी है। उनके पिता अंग्रेज सिंह एक किसान है। मां राजबाला एक गृहिणी है। कृष्ण ने बताया कि परिवार में हम चार भाई बहन हैं। उसने कहा कि देश के लिए खेलना व पदक जीतकर देश व मां बाप का नाम रोशन करना ही मेरा सपना व लक्ष्य है।
n
पिछले वर्ष महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। सीजन तीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली में स्वर्ण पदक जीता। पटना में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विभिन्न पदक जीते हैं।