{"_id":"634c6ec81953e2203713de04","slug":"painting-of-the-house-became-expensive-before-diwali-kaithal-news-knl124696695","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के कारण घर सजाना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के कारण घर सजाना हुआ महंगा
विज्ञापन
30-कैथल। एक दूकान पर रखे रगों के डिब्बे।
- फोटो : Kaithal
कैथल। दीपावली पर इस बार घर को सजाना मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आसान नहीं होगा। कारण घर की पुताई और पेंट के सामान में 20 से 30 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। हाल यह है कि 200 से 300 रुपये तक लीटर में बिकने वाले पेंट के दामों में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। इस महंगाई का झटका खासकर उन लोगों को लगा है, जो इस बार धनतेरस और दीपावली पर गृह प्रवेश के लिए नए आशियाने की रंगाई पुताई करा रहे हैं। हाल यह कि पुताई के काम आने वाला ब्रश और रोलर तक पिछले साल की अपेक्षा इस बार दोगुने दाम में मिल रहे हैं।
20 से 30 प्रतिशत बढ़ा पुताई का खर्च
पेंट एसोसिएशन के प्रधान प्रवेश खुराना ने कहा कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए लोगों ने घरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू दिया है। इस साल घरों की पुताई का खर्च 20 से 30 फीसदी बढ़ गया है। जिससे इस बार की दीपावली लोगों के लिए और भी खर्चीला साबित हो रही है। इसके साथ ही नील, सुलेश, कूची व ब्रश, रोलर, प्राइमर, तारपीन के तेल, पुट्टी, चूना के रेट में भी भारी इजाफा हुआ है। जिससे आम आदमी परेशान दिखाई पड़ रहा है तो वही कारोबारी भी बढ़ते दामों को लेकर परेशान हैं।
पेंटरों की दिहाड़ी भी दोगुनी
पेंट के व्यापारी सतबीर सिंह ने बताया कि एक तरफ जहां रंगाई पुताई के सामान महंगे हुए हैं तो वहीं पेंटरों की दिहाड़ी भी दोगुनी कर ली है। पिछले साल 400 रुपये दिहाड़ी लेने वाले पेंटर इस बार 600 से कम कि दिहाड़ी पर काम करने को ही तैयार नहीं हैं। इसका भी लोगों का काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। लोगों के पास इतना काम नहीं है। हर रोज महंगाई बढ़ रही है। इस बार महंगाई के कारण लोग रंगाई पुताई नहीं करवा रहे।