फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Padyatra till Pehowa Chowk

Kaithal News: पिहोवा चौक तक निकली पदयात्रा

Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Padyatra till Pehowa Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा की ओर से मंगलवार को कैथल विधानसभा में शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने पिहोवा चौक तक पद यात्रा निकाली।

इस पद यात्रा को भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कपिल कमल जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह यात्रा लघु सचिवालय से होकर करनाल रोड से पिहोवा चौक पर पहुंची। यात्रा का पिहोवा चौक पर ही समापन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष ज्योति सैनी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रूण सुरक्षा के साथ-साथ वृद्धावस्था तक बहनों को हर सुविधा दी है। गर्भ में बच्चों की देखरेख के लिए, पढ़ाई के लिए, राशन फ्री, छत फ्री, जो इंसान की मूलभूत आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री ने वह सभी हमें निशुल्क दी है। कहा कि महिलाओं को मोदी की गारंटी पर विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में तीन दशकों बाद महिलाओं को आरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया है। जिसके लिए देश की आधी आबादी उनकी आभारी है। देश में उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले। महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए पिछले 10 वर्षों में अनेक काम किए हैं। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में देश की महिलाएं एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए संकल्पित है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरभि गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सह प्रमुख भीम सेन अग्रवाल, जिला सचिव शक्ति सौदा, रमनदीप कौर, सीमा शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, पूनम सहोता, किरण, राजेश सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed