{"_id":"6154b4358ebc3e09d67262f2","slug":"paddy-reached-62-thousand-quintals-less-than-last-year-so-far-in-the-market-kaithal-news-knl848724116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल के मुकाबले 62 हजार क्विंटल कम पहुंचा अब तक मंडी में धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल के मुकाबले 62 हजार क्विंटल कम पहुंचा अब तक मंडी में धान
विज्ञापन
Paddy reached 62 thousand quintals less than last year so far in the market
- फोटो : Kaithal
पिछले साल के मुकाबले कैथल अनाज मंडी में धान की आवक करीब 62 हजार क्विंटल कम रही है। लेकिन अभी तक जितनी भी आवक हुई है, उसमें 1509 ने किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। बुधवार को यह धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। जो पिछले साल 2000 रुपये के आसपास ही अधिकतर मात्रा में बिका था। पीआर ग्रुप की धान की काफी कम आवक इस समय मंडियों में है।
इस बार नया सिस्टम सीसीटी कैमरे का शुरू किया गया है। जिसमें जैसे ही किसान मंडी के ट्राली लेकर पहुंचेेगा, उसे मंडी के बाहर बनाए गए कैबिन के सामने से वाहन गुजारना होगा, यहां सीसीटीवी कैमरे में उसके आने की रिकॉर्डिंग होगी। यहीं से किसान को गेटपास दिया जाएगा। मार्केट कमेटी फीस चोरी रोकने के लिए विभाग ने यह व्यवस्था की है।
नई अनाज मंडी कैथल, पुरानी अनाज मंडी कैथल व विस्तार अनाज मंडियों में इस बार 28 सितंबर तक कुल 50131 क्विंटल आवक हुई है। जिसमें पीआर ग्रुप की 1785 क्विंटल व 1509 किस्म 47304 क्विंटल पहुंची है। जो पिछले साल 28 सितंबर तक 1509 किस्म 109855 क्विंटल की आवक हो चुकी थी। पीआर ग्रुप की आवक पिछले साल इस अवधि तक नहीं हुई थी। इस तरह से अभी तक तीनों अनाज मंडियों में इस साल 62551 क्विंटल कम धान की आवक हुई है। एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। वहीं बारिश के कारण भी धान की कटाई प्रभावित हुई है और इसी कारण इस बार अभी तक धान की आवक कम है। अनाज मंडी में धान बेचने आए किसान राजेश कुमार ने कहा कि इस बार 1509 का एरिया कम है। लेकिन इसकी कीमतों ने काफी चमक पैदा की है। यह बुधवार को 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। जिससे किसानों को कुछ तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर मजदूरी के लिए हड़ताल पर गए किसान मंगलवार सायं को मांग पूरी होने पर काम पर लौट आए। जिससे अनाज मंडी में निजी खरीद का काम सुचारु हो गया है।
मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि इस बार तीनों अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। इंटरी गेट पर ही कैमरे लगा दिए गए हैं। जिनकी दो माह तक रिकॉर्डिंग रखी जाएगी। इसमें से वाहन के गुजरने की रिकॉर्डिंग होगी। यहीं से किसानों को गेटपास दिया जाएगा। मंडियों में बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इस दौरान मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ने कहा कि मंडी में सभी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है।
ीसी प्रदीप दहिया ने बुधवार बाद दोपहर जिले की कई अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए खरीद एजेंसियों को दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं। ऐसे में किसानों को धान की फसल बेचने में किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए और हर प्रकार की सुविधा किसानों को अनाज मंडी में उपलब्ध करवाने व्यवस्था करें। किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, बिजली व विश्राम गृह की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने मार्केट कमेटी के कार्यालय में बनाए गए हेल्प डेस्क रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सचिव सतबीर राविश को किसानों के लिए नया विश्राम गृह बनवाने के निर्देश दिए हैं। मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ने सभी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा दुरुस्त की गई हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश, हैफेड के डीएम दिलबाग सिंह, मंडी प्रधान श्यामलाल, उप प्रधान धर्मपाल, डीएमईओ अभिनव वालिया व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीसी विस्तार अनाज मंडी में भी गए। जहां किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाओं का इंतजाम करने को कहा।
डीसी ने बताया कि मंडियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एडीसी समवर्तक सिंह को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। एसडीएम संजय सिंह को कैथल व पाई अनाज मंडी, एसडीएम नवीन कुमार को गुहला व सीवन अनाज मंडी, एसडीएम विरेंद्र ढुल को कलायत व राजौंद अनाज मंडी, जबकि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार राविश को पूंडरी व ढांढ अनाज मंडी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।