Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy piles up in the markets, farmers and commission agents are worried due to lack of lifting.

Kaithal News: मंडियों में लगे धान के ढेर, उठान नहीं होने से किसान और आढ़ती परेशान

Wed, 15 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Paddy piles up in the markets, farmers and commission agents are worried due to lack of lifting.
14kht_18_कै​थल अनाज मंडी में उठान ना होने से  पड़ी धान - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में अब पिछले एक सत्ताह से मौसम बिल्कुल साफ है ऐसे में किसान भीगी हुई धान की फसल को सुखा रहे है। इससे सड़कों पर ढेर जमा हो गया है। इससे ट्रैक्टर-ट्रालियों और लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा किसान और आढ़ती परेशान हैं। वहीं खरीद और उठान का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है।
जानकारी के अनुसार धूप निकलने के बाद से ही मंडियों में धान खरीद का काम तेज़ी से शुरू हो गया था लेकिन अब फिरे उठान न होने से धान समय पर नहीं बिक रहा है। मंडियों में खरीद और उठान का कार्य धीमी गति से चल रहा है। मौसम में बदलाव न होंने से पिछले कुछ समय से देखकर किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के चेहरे खिले हुए है। किसानों का कहना है कि मौसम इसी तरह साफ रहा तो अगले एक-दो दिन में कटाई कार्य भी रफ्तार पकड़ लेगा। जिले की सभी मंडियों में अब तक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। जिला प्रशासन की निगरानी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीद कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। प्रशासन मंडियों से धान उठान कार्य पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन



किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं। सभी एजेंसियों ने धान की खरीद शुरू कर दी है। बारिश के बाद से अब तक सही से धान मंडी में पहुंचा रहा है, अब धान में नमी मात्रा भी ठीक है लेकिन अब मौसम साफ रहने से नमी मानकों के अनुरूप पाई जा रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठान कार्य को भी तेज़ी से किया जा रहा है, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेंद्र ढुल, मंडी सचिव

14kht_18_कैथल अनाज मंडी में उठान ना होने से  पड़ी धान

14kht_18_कैथल अनाज मंडी में उठान ना होने से  पड़ी धान- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed