{"_id":"67070ff1c2480a16e10c25b7","slug":"paddy-on-the-road-notice-given-to-20-commission-agents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-495610-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क पर धान, 20 आढ़तियों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क पर धान, 20 आढ़तियों को दिया नोटिस
Thu, 10 Oct 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की सभी अनाज मंडियों में इन दिनों पीआर किस्म के धान के ढेर लगे हैं। सरकारी एजेंसियों की ओर से भी धान की खरीद प्रक्रिया काफी ढीली है। ऐसे में किसानों और आढ़तियों को मजबूरन सड़क पर ही धान गिराना पड़ रहा है। इस पर मार्केट कमेटी की टीम ने वीरवार को 15 आढ़तियों को सड़क पर धान डालकर रास्ता बंद करने पर नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है कि अतिरिक्त व नई अनाज मंडी धान से भर गई है। मंडियों में जाम की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए मार्केट कमेटी की तरफ से शाम पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक धान की आवक पर रोक लगा दी है। इस समय अवधि में केवल मंडियों से धान का उठान किया जाएगा, ताकि मंडी में धान डालने के लिए जगह बन सके।
उधर, भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भी किसानों ने सरकारी खरीद प्रक्रिया ढीली होने पर डीसी डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि गत दिवस तक जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक लाख 26 हजार 682 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 70 हजार 323 एमटी, हैफेड ने 18 हजार 63 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 38 हजार 296 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन
डीसी डॉ. विवेक भारती ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
वहीं, मार्केट कमेटी कैथल के सचिव बसाऊ राम ने बताया कि शहर की दोनों मंडियों में सड़क पर धान गिराने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके तहत 20 आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आढ़तियों से अपील है कि सड़क पर धान न गिराए। सड़क पर धान गिराने से जाम की स्थिति बनती है।
लगातार मिलर्स की संख्या बढ़ रही है। खरीद भी हो रही है। उठान को लेकर ठेकेदारों को सख्त निर्देश हैं कि तुरंत प्रभाव से गाड़ियां उपलब्ध कराए। इसको लेकर लगातार काम भी हो रहा है। मंडियों में रास्ते खुलते ही एकदम से उठान में तेजी आएगी।
- निशांत राठी, डीएफएससी कैथल।
भाकियू के शिष्टमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
भारतीय किसान यूनियन के एक शिष्ट मंडल ने बुधवार को धान सरकारी खरीद की प्रक्रिया ढीली होने और मंडियों में समय पर उठान न होने पर कैथल के उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
नाराज किसानों ने आरोप लगाया कि जो धान 17 प्रतिशत नमी का है। उसे भी एमएसपी से नीचे खरीदा जा रहा है। किसानों को सरेआम लूटा जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता सतपाल दिल्लोवाली ने बताया कि पीआर धान का एमएसपी 2320 प्रति क्विंटल है। जबकि राइस मिलर उस धान को दो हजार से 2150 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद रहे हैं। कहा कि अब जल्द ही खेतों में गेहूं की बिजाई की जाएगी। इसके लिए डीएपी की जरूरत पड़ती है। डीएपी ज्यादा से ज्यादा पैक्स के अंदर गांव में भेजा जाएं ताकि किसानों से आसानी से डीएपी मिल जाए।
अनाज मंडी
धान खरीद
अरनौली मंडी
2125 एमटी
बाबा लदाना मंडी 209 एमटी
भागल मंडी
665 एमटी
ढांड 3815 एमटी
पुरानी मंडी कैथल
2163 एमटी
नई अनाज मंडी
16528 एमटी
अतिरिक्त नई अनाज मंडी
22030 एमटी
कलायत मंडी 608 एमटी
पाई मंडी 272 एमटी
पूंडरी 4683 एमटी
राजौंद 701 एमटी
रामथली 4671 एमटी
सीवन मंडी 6894 एमटी
ट्रांसपोर्ट नगर कैथल मंडी 971 एमटी
गुहला चीका 60147 एमटी