फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy harvesting in final stage, now preparation for wheat sowing

Kaithal News: धान कटाई अंतिम चरण में, अब गेहूं बिजाई की तैयारी

Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Paddy harvesting in final stage, now preparation for wheat sowing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में धान कटाई का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। अब तक जिले में 80 प्रतिशत कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। इस बार पूरे जिले में तीन लाख 78 हजार एकड़ में है धान की बिजाई की हुई थी, जिसमें से तीन लाख सात हजार 500 एकड़ में धान की कटाई हो चुकी है। अब किसान गेहूं बिजाई के लिए खेत को तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ-साथ पराली का प्रबंधन भी कर रहे हैं।
विदित रहे कि जिलेभर में एक हजार एकड़ के 11 हजार 50 किसान हैं, जिसका क्षेत्र एक लाख 10 हजार एकड़ है। इसके लिए किसानों ने पोर्टल पर सहायता राशि 11 करोड़ रुपये के लिए आवेदन किया है। वहीं धान के इस सीजन में अब तक फसल अवशेष जलाने के 154 मामले सामने आ चुके हैं। फसल अवशेष जलाने की एवज में किसानों पर तीन लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। बीते वर्ष की बात करें तो 21 अक्तूबर तक 161 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता एवं फसल प्रबंधन के नोडल अधिकारी जगदीश मलिक ने कहा कि जिले में कटाई का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। किसान गेहूं की जल्द बिजाई करने के लिए फसल अवशेषों में आग लगा रहे हैं, जो बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का मशीन के साथ मिट्टी में दबाएं। इससे किसानों की आगामी फसल का उत्पादन बढ़ेगा, जबकि आग लगाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed