फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxygen plant will be started in the district by the end of July

जुलाई अंत तक शुरू हा जाएगा जिले में ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be started in the district by the end of July
जिले में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन गंभीरता से तैयारी कर रहा है। इस माह के अंत तक जिले में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। जिसके लिए स्थानीय स्तर पर काम पूरा हो गया है। उपकरणों के पहुंचते ही ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। साथ ही जिले का वैक्सीन का कोटा भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक पदों के लिए एनएचएम के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। ताकि कोरोना की तीसरी लहर आई तो बेहतर समन्वय के साथ उसका मुकाबला किया जा सके।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में दी। जिसमें उन्होंने अमर उजाला द्वारा उठाए गए मुद्दों में से कईयों का तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान करने के लिए कहा। डीसी ने हरियाणवी अंदाज में हर विषय पर खुलकर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बतौर डीसी कैथल में नियुक्ति के एक माह बाद क्या प्राथमिकताएं रहेंगी के जवाब में डीसी ने कहा कि उन्होंने कैथल को स्टडी किया है। पूरा जिला शांतिप्रिय इलाका है। कृषि प्रधान जिला होने के कारण उनका प्रयास रहेगा कि यहां फसल विविधिकरण, मेरी फसल मेरा ब्यौरा सहित कृषि विभाग की योजनाएं आम जन तक पहुंचें, प्रशासन को मिलने वाली शिकायतों पर काम हो, गुहला में बस अड्डे का निर्माण, जिले में लंबित प्रोजेक्टस को पूरा करना व केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना, सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए जाम लगाने पर एफआईआर दर्ज करने के उनके आदेश पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली, पानी, सीवरेज सहित जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा न करने वाले व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि काम करें। लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। लोग भी जिम्मेवारी समझें, पहले जिम्मेवार अधिकारी से मिलें, समाधान न हों तो जायज मांग व नियमानुसार अपनी बात रखने के लिए आने वालों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। बेवजह जाम लगाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहर में लंबित सिटी स्कवेयर प्रोजेक्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पता करवाएंगे कि यह प्रोजेक्ट कैसे आगे बढ़ सकता है। शहर में स्ट्रीाट लाइट के मुद्दे पर डीसी ने तुरंत डीएमसी समवर्तक सिंह से बात की और कहा कि रिपेयर के लिए जो दस लाख रुपये का टेंडर लगाया है, जरूरत है तो उसकी राशि अनुमति लेकर बढ़ाई जाए और शहर की लाइटों को ठीक किया जाए।
कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले की तैयारी के लिए डीसी ने कहा कि जुलाई माह के अंत तक जिले में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। कैथल जिले का कोरोना वैक्सीन का कोटा बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने फैसला लिया है कि एनएचएम के माध्यम से रेडियालॉजिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ सहित कई जरूरी पदों पर भर्तियां योग्यता व नियमानुसार की जाएंगी। ताकि तीसरी लहर आई तो उसका मुकाबला किया जा सके। इसके अलावा भी स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर जो भी तैयारी हो सकेंगी, वह की जाएंगी। रेडियालॉजिस्ट मिले तो अल्ट्रासाउंड की समस्या का भी समाधान होगा।
स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी रोष प्रकट कर रहे हैं, उनकी समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा? के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। समस्या का समाधान किया जा रहा है।
बाढ़ नियंत्रण के िलिए जिले का दौरा करने के बाद कहां खामी मिली के सवाल पर डीसी ने कहा कि सिंचाई विभाग का कार्य संतोषजनक मिला है। जनस्वास्थ्य विभाग को कुछ ओर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। बाढ़ राहत के लिए जिले में तैयारी पूरी है। जिन ड्रेनों की सफाई न होने की सूचना मिली थी, उनकी सफाई करवाई जा रही है।
कैथल शहर में सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं के सवाल पर डीसी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मसला है। उन्होंने तुरंत डीएमसी को फोन कर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए।
आने वाले दिनों में पंचायत व नगर परिषद कैथल व नगर पालिका राजौंद व चीका में चुनाव की तैयारियों के सवाल पर डीसी ने कहा कि मतदाता सूची के लिए पूरे पांच साल तैयारी चलती रहती है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां हैं, जैसे ही सरकार और चुनाव आयोग के निर्देश होंगे, उसी अनुसार काम किया जाएगा। चुनाव में कानून किसी को अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। नियमानुसार लोगों को स्वतंत्र माहौल में वोटिंग का अवसर दिया जाएगा।
डीसी के पास लोग हर तरह की शिकायतें लेकर पहुंचते हैं, कैसे समाधान करवाएंगे? के सवाल पर डीसी ने कहा कि लोगों की शिकायतें अलग-अलग तरह की होती हैं। उन्हें संबंधित विभाग को भेजकर स्थानीय स्तर पर समाधान होगा तो किया जाएगा। कोई ज्ञापन आदि आला अधिकारियों या सरकार को भेजना होगा तो वहां भेजा जाएगा।
बतौर कैथल के डीसी लोगों से अपील के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं हरियाणवी हूं...हरियाणा की कल्चर को बारीकि से समझता भी हूं और प्यार भी करता हूं। कैथल के नागरिक अमनपसंद हैं। मेरी अपील है कि कोरोना को हल्के में न लें। मास्क पहनें, टीका लगवाएं, दो गज की दूरी रखें। कार्यक्रमों में भीड़ ज्यादा न जुटाएं। सरकारी हिदायतों का पालन करें। वे न तो गलत होने देंगे और न ही गलत सहन करेंगे।

इन्फोसिस में काम कर चुके हैं कैथल के डीसी-सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्माणान में रेलवे इंजीनियर जीतराम दहिया व शांति देवी के पुत्र प्रदीप दहिया ने बी.टैक करने के बाद आईडिया व इन्फोसिस में नियुक्ति का अवसर मिला। उन्होंने इन्फोसिस को चुना। साथ ही वे बैंक ऑफ अमेरिका के लिए भी काम कर चुके हैं। इसके बाद अमेरिका जाने का मन था, लेकिन मां शांति देवी की प्रेरणा व दोस्त राहुल मेहता व अंकित कत्याल के सहयोग से दूसरे प्रयास में आईएएस पास की। वे कैथल डीसी लगने से पहले ऐलनाबाद के एसडीएम, रेवाड़ी व गुड़गांव में एडीसी, फरीदाबाद में हुडा प्रशासक रह चुके हैं। बतौर डीसी उनकी कैथल में पहली नियुक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed