{"_id":"66fb24bf84bb7b56530a1994","slug":"overloaded-drivers-are-increasing-the-problems-on-kaithal-patiala-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-488907-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल-पटियाला रोड पर ओवरलोड वाहन चालक बढ़ा रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल-पटियाला रोड पर ओवरलोड वाहन चालक बढ़ा रहे परेशानी
Tue, 01 Oct 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में कैथल-पटियाला रोड पर ओवरलोड वाहन कस्बावासियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं क्याेंकि इनके कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं।
लोगों का कहा है ये ओवरलोड वाहन सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए बहुत बड़ा खतरा बने हैं। समस्या समाधान के लिए सीवन के लोग बाईपास बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर है।
गौरतलब है कि सड़क पर गुजरने वाले तूड़ी की गांठों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली इतने अधिक ओवरलोड होते हैं कि इन्हें ओवरटेक नहीं किया जा सकता। दूसरे वाहन चालकों को अपने वाहनों को सड़क से नीचे उतर कर इन्हें ओवर टेक करना पड़ता है। कई बार तो तूड़ी की गांठें इस प्रकार से बांधी जाती हैं कि किसी भी समय गिर सकती हैं।
लोगों के मुताबिक, बहुत बार यह तूड़ी की गांठें सड़क पर गिर भी जाती हैं जिससे आस पास चलने वाले वाहनों और लोगों को बहुत बड़ा खतरा रहता है।
नगर निवासी विजय सरदाना, राज कुमार वधवा, नरेंद्र, सुरेश, बलजीत, राजेंद्र व अन्य नगरवासियों का कहना है कि इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। इसलिए संबंधित प्रशासन और सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों की गति तेज
ओवरलोड वाहनों के वाहन चालक तेज गति से वाहन को चलाते हैं और पीछे से आने वाले वाहनों को साइड तक नहीं देते हैं। इस कारण से इनके पीछे वाहनों की कतारें लगी होती हैं। यह वाहन चालक कोई भी मानक पूरा नहीं करते हैं। इनके वाहन ओवरलोड होते हैं। कई वाहन चालकों के पास तो पूरे कागजात भी नहीं होते और न ही इन वाहनों के पीछे कोई लाइट लगी होती है। - राजेश रहेजा।
सड़कों पर काल बनकर चलते
हैं ओवरलोड वाहन
रात के समय यह ओवरलोड वाहन सड़कों पर काल बन कर चलते हैं। पीछे से आ रहा कोई भी वाहन इनसे टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।प्रशासन सब कुछ देखते व जानते हुए भी इस बारे में मौन है। इन ओवर लोड वाहनों पर प्रशासन को लगाम लगानी चाहिए। इनके लोड की सीमा तय की जानी चाहिए। - सुभाष गर्ग।
बाईपास बनाने की मांग पुरानी
ओवरलोड वाहनों की समस्या के समाधान के लिए कई बार सीवन के लोगों ने सीवन से बाहर बाईपास बनाने की मांग की है। इस मांग पर किसी भी विधायक और न ही किसी सरकार ने कोई ध्यान दिया है। यदि सीवन कस्बा में पटियाला रोड पर नया बाईपास बन जाएगा तो अन्य वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं होगी। राहगीरों को भी राहत मिलेगी।
- सुरेंद्र सरदाना।
ओवरलोड वाहनों की समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं। इसके लिए ओवरलोड वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या अन्य वाहन चालकों को सड़क पर चलते हुए न आए। -नरेश कुमार, थाना प्रभारी सीवन