{"_id":"6a87604e25b4d2837b085033","slug":"over-two-lakh-youths-secured-government-jobs-through-a-transparent-recruitment-policy-chief-minister-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154018-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी भर्ती नीति से दो लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी भर्ती नीति से दो लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री
Fri, 21 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जड़ौला में जनसभा को संबोधित करते हुए। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। सरकार भी अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना से काम कर रही है।
कैथल के गांव जडौला में संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की बिना खर्ची-बिना पर्ची पारदर्शी भर्ती नीति के तहत पिछले 12 वर्षों में योग्यता के आधार पर दो लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के उमरी में करीब पांच एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास धाम का निर्माण कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत 34 लाख से अधिक मरीजों को 4,226 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज मिला है। वहीं, डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि जब नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने वह उस समय लोकसभा के सदस्य, प्रदेशाध्यक्ष भी साथ थे।
-- -- -- --
ये रहे मौजूद
समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुज्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड, डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन और एडीसी डॉ. सुशील कुमार उपस्थित रहे।