{"_id":"64a85ebb74251d85cc06d404","slug":"outrage-among-agents-due-to-non-payment-of-commission-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1515-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आढ़त का भुगतान न होने से आढ़तियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आढ़त का भुगतान न होने से आढ़तियों में आक्रोश
Sat, 08 Jul 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
ढांड। राधा कृष्ण धर्मशाला में शुक्रवार को अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड की बैठक हुई। बैठक में अप्रैल 2023 में सोलू माजरा स्थित अदानी साइलो में एफसीआई को दी गई गेहूं के बदले आढ़त न दिए जाने के मुद्दे पर विचार किया। आढ़तियों ने कहा कि यदि जल्द ही रोकी गई आढ़त का भुगतान नही किया तो भविष्य में एफसीआई को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जिसका सीधा असर हरियाणा पर पड़ेगा। इ
इस मौके पर मंडी प्रधान सलिंद्र शर्मा ने कहा कि सालों से ढांड और पूंडरी मंडी के आढ़ती सोलू माजरा स्थित अदानी साइलो में गेहूं देते आ रहे हैं, लेकिन इस वर्ष पूंडरी मंडी के आढ़तियों की आढ़त का भुगतान खरीद एजेंसियां कर चुक हैं पर ढांड मंडी के आढ़तियों की आढ़त खरीद एजेंसी एफसीआई नहीं दे रही। इस सौतेले व्यवहार से आढ़तियों में गहरा रोष है।
मंडी प्रधान ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मंडी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम एफसीआई कुरुक्षेत्र से कई बार मिल चुका है। फिर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है। इससे मंडी आढ़तियों में एफसीआई के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। प्रधान ने कहा कि काम के बदले आढ़त उनका अधिकार है, उस अधिकार को छीन कर सरकार उन्हें बर्बाद करने पर तुली हुई है। आढ़त के सहारे ही आढ़तियों का कारोबार चलता है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो एक दिन अनाज मंडियां बंद हो जाएंगी और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। मीटिंग में 10 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है जो शीघ्र ही चंडीगढ़ स्थित विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत करवाएगी।
विज्ञापन
अध्यक्षता प्रधान सलिंद्र शर्मा की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश कुमार, लाजपत, डॉ. राजेश शर्मा, राम शर्मा, जयपाल, सतीश शर्मा, नसीब सिंह, रमेश, लाल चंद, बाबू राम, सुशील कुमार, रवि शर्मा, बीरबल, लाभ सिंह, ईश्वर सिंह, सुरेश गर्ग, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, जसबीर सिंह मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र स्थित एफसीआई के डीएम मंजूनाथ का कहना है कि आढ़तियों की आढ़त जायज मांग है। उन्हें आढ़त मिलनी चाहिए। क्षेत्रीय कार्यालय में आढ़त देने संबंधी पत्राचार किया जा रहा है। जैसे ही आदेश आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।