फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Our country is of saints and gurus: Rana

Kaithal News: संतों और गुरुओं का है हमारा देश ः राणा

Tue, 17 Dec 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Our country is of saints and gurus: Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर 20 स्थित भाई कन्हैया धाम गुरुद्वारा में रविवार देर शाम श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित कृतज्ञता पर्व कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा देश संतों और गुरुओं का रहा है। गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

उन्होंने कहा कि यदि हम साफ मन से किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं तो निश्चित रूप से हमारी मनोकामना पूरी होती है। हमें समर्पण भाव से परम पिता परमात्मा को याद करना चाहिए। हमारा देश संतों, ऋषियों एवं गुरुओं का देश है। हम चाहे किसी भी वर्ग से संबंध रखते हों, लेकिन परमात्मा एक ही है। हमें संतों व गुरुओं के पद चिह्नों पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नौवें गुरु थे और उन्हें हिंद की चादर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ खड़े होकर बलिदान दिया था। उनकी शहादत ने भारत के इतिहास में धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के महत्व को गहराई से दर्शाया है। उनके कई उपदेश गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी महापुरुषों की जयंतियों को राज्य एवं जिला स्तर पर मना रही है और उनकी शिक्षाओं जन-जन तक पहुंचा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश व प्रदेश को नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्तान की पूरी दुनिया में अलग पहचान है, जिसका मुख्य कारण भारत का आध्यात्मिक होना और लोकतांत्रिक होना है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। यदि कोई समस्या आती है तो संबंधित विभागों के अधिकारियों को उसका समाधान करने के निर्देश दिए जाते है। इस मौके पर उन्होंने लंगर हॉल के निर्माण कार्य के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक पवन खरखौदा ने भी अपने संबोधन में कहा कि हम सभी


को मिलकर खुशी से जीवन जीना चाहिए। एक दूसरे से वैर भावना नहीं रखनी चाहिए। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर संत आशीष शास्त्री ने सभी अतिथि को सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, विक्की शर्मा, अनिल आहूजा, अमनप्रीत, दिलबाग सिंह पोलड़, विजय, चेतन शर्मा, कमल सलूजा, रमेश सेठी, गुरप्रीत सिंह, अजय दुआ, राजकुमार शर्मा तथा अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed